पटना। मुकेश सहनी के पिता की हत्या की जांच कर रही दरभंगा ग्रामीण की SP काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरभंगा ग्रामीण के एसपी के तौर पर उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी और वे ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर हैं। VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में काम्या मिश्रा को विशेष जांच दल (एसआईटी) का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में इस मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया गया।
इसलिए दिया इस्तीफा
SP काम्या मिश्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने एक साल पहले ही अपने इस्तीफे का आवेदन दिया था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि काम्या मिश्रा ने एक साल पहले ही अपने इस्तीफे के लिए आवेदन दिया था।
कौन है SP अधिकारी काम्या मिश्रा
‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर से बिहार कैडर में ट्रांसफर किया गया था और वे पहले पटना सचिवालय थाने में तैनात थीं। मार्च 2024 में उन्हें दरभंगा ग्रामीण का एसपी नियुक्त किया गया। उनके पति अवधेश सरोज बिहार कैडर में 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है।