वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भी भारत वनडे टीम रैकिंग में पहले नंबर पर, टेस्ट में पिछड़ा 

आज जारी आईसीसी के ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया ICCपुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर वापस आ गया है। ऑस्ट्रेलिया 124 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि भारत 120 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। उसके बाद इंग्लैंड तीसरे (105) पर है। बाकी टीमें पहले के अनुसार हीं हैं। जबकि वनडे और टी-20 में टीम इंडिया अब भी टॉप पर बनी हुई है।

टेस्ट रैंकिंग

  • ऑस्ट्रेलिया -124 रेटिंग अंक
  • भारत -120 रेटिंग अंक
  • इंग्लैंड -105 रेटिंग अंक
  • दक्षिण अफ्रीका -103 रेटिंग अंक
  • न्यूजीलैंड -96 रेटिंग अंक
  • पाकिस्तान -89 रेटिंग अंक
  • श्रीलंका -83 रेटिंग अंक
  • वेस्टइंडीज -82 रेटिंग अंक
  • बांग्लादेश- 53 रेटिंग अंक

रैंकिंग में सालाना अपडेट कैसे होता है ?

ICC की रैंकिंग में पिछले तीन साल में खेले गए मैच शामिल होते हैं। इसमें वर्तमान साल से पहले के मैचों की 100% संख्या को रैंकिंग में शामिल किया जाता है। जबकि उससे पहले के दो सालों के मैचों का वेटेज सिर्फ 50% होता है। इसलिए मई 2021 से मई 2023 तक टीमों ने जितने मैच खेले उसके 50% मुकाबले रैंकिंग में शामिल हैं। भारत के रैंकिंग में गिरावट भी इसी का नतीजा है। जारी रैंकिंग में भारत की 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से सीरीज जीत को शामिल नहीं किया गया है।

वनडे रैंकिंग में भारत टॉप पर

ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भी भारत वनडे टीम रैकिंग में पहले नंबर पर है। भारत की कुल बढ़त 6 पॉइंट बढ़कर भारतीय टीम 122 अंकों के साथ टेबल में टॉप पर है। बाकी टॉप 10 में कोई अन्य बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पछाड़कर 11वें स्थान पहुँच गया है।

टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर

टी-20 रैंकिंग में भारत 264 रेटिंग पॉइंट के साथ टॉप पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर आ गया है। साउथ अफ्रीका को भी 2 स्थान का इजाफा के साथ चौथे स्थान और इंग्लैंड ने तीसरे पर नंबर पर जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *