नई दिल्ली। अयोध्या में बुधवार को दीपोत्सव (Ayodhya Diwali 2024) का आयोजन ऐतिहासिक बन गया, जब सरयू नदी के तट पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा आरती और 25,12,585 दीयों के प्रज्वलन के लिए दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए गए. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णायक प्रवीण पटेल ने इसकी घोषणा की, जहाँ पहली बार 1121 वेदाचार्यों ने एक स्वर में सरयू आरती की.
मुख्यमंत्री योगी ने की सरयू आरती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव (Ayodhya Diwali 2024) की भव्यता को और बढ़ाया, जब उन्होंने स्वयं सरयू मैया की पूजा-अर्चना और आरती की. पूरे कार्यक्रम में एक विशेष माहौल रहा, जब 1121 वेदाचार्यों ने एक ही रंग के परिधान में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा अर्पित की.
Ayodhya Diwali 2024: 25 लाख से अधिक दीयों का प्रज्वलन
इस दीपोत्सव ने जहाँ एक ओर धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाया, वहीं इस आयोजन ने दुनिया भर में अयोध्या और भारत का गौरव बढ़ाया. दीपोत्सव के आयोजन में शामिल सभी विभागों और लोगों को मुख्यमंत्री योगी ने बधाई दी.