भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निर्देश दिया कि वे स्टार प्रचारकों को चुनावी सभा में अपने प्रवचन को सही करने, सावधानी बरतने और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए औपचारिक नोट जारी कर निर्देश दे। चुनाव आयोग का यह निर्देश उनके स्टार प्रचारकों के प्रचार की गिरती गुणवत्ता के मद्देनजर आया है।
ECI ने क्या कहा ?
ECI ने कहा, भारत का सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश एक स्थायी संरक्षण है, जिसे चुनावों के लिए नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है। दो बड़ी पार्टियों को भारतीय मतदाताओं के गुणवत्तापूर्ण चुनावी अनुभव की विरासत को कमजोर करने की अनुमति नहीं है। आयोग ने कहा कि वह कांग्रेस और भाजपा द्वारा एक दूसरे के खिलाफ लगाए गए हर आरोप पर गौर करता है।
चुनाव आयोग ने भाजपा से क्या कहा?
चुनाव आयोग ने भाजपा से उन प्रचार के दौरान उन भाषणों परहेज करने कहा,जिनसे समाज में बंटवारा हो सकता है।
चुनाव आयोग ने कांग्रेस से क्या कहा?
चुनाव आयोग ने कांग्रेस को नसीहत दी की वह संविधान को लेकर गलत बयानबाजी न करे।