Hathras Baghdad Hadsa: उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के बाद मंगलवार को अफरा-तफरी मच गई, जिसके परिणामस्वरूप 122 लोगों की दुखद मौत हो गई। मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएँ और बच्चे है, जबकि 150 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। यह घटना हाथरस से 47 किलोमीटर दूर फुलराही गाँव में हुई, जहाँ इस आयोजन के लिए 20,000 से ज़्यादा लोग जमा हुए थे। हादसे के बाद, घायलों को टेम्पो और बसों से Hathras के अस्पतालों में ले जाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
भीड़ अधिक होने के कारण Baghdad मची
हाथरस जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार के अनुसार, हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा का समागम हो रहा था। समागम समाप्त होने के समय, भीड़ अधिक होने के कारण भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही भोले बाबा की गाड़ी रवाना हुई, लोग उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़े, जिससे भगदड़ मच गई। कई लोग पैरों तले कुचल गए और कुछ लोग दूसरों के ऊपर चढ़कर भागने लगे। डीएम ने बताया कि इस कार्यक्रम को एसडीएम से अनुमति मिली थी और यह एक निजी समारोह था। सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन अंदर भीड़ को नियंत्रित करना आयोजकों की जिम्मेदारी थी।
योगी आदित्यनाथ ने Hathras घटना को दुखद और हृदय विदारक बताया
इस घटना के बाद, योगी आदित्यनाथ सरकार ने जांच के लिए एक समिति बनाई है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों ने मुआवजे की घोषणा की है: मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आगरा) और आयुक्त (अलीगढ़) को त्रासदी के कारणों की जांच के लिए एक टीम का नेतृत्व करने का निर्देश दिया। आज मुख्यमंत्री हाथरस जाएंगे। सीएम ने कहा, घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है।
राष्ट्रपति, पीएम समेत इन लोगों ने Hathras घटना पर जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना को हृदय विदारक बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ के दौरान हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई अन्य नेताओं ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और हाथरस की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किए।
Hathras Satsang Baghdad : 122 की मौत, 22 पर FIR
अलीगढ़ की आयुक्त चैत्रा वी. ने पुष्टि की कि Hathras Satsang Baghdad में मरने वालों की संख्या 122 है और 150 से अधिक घायल हैं जिनकी चिकित्सा व्यवस्था की गई है और मामले की जांच चल रही है। अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा कि घटना के संबंध में 22 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इन में सभी आयोजक सीमित के सदस्य है लेकिन इस FIR में भोले बाबा का नाम नहीं है। सदस्यों में मुख्य सेवादार देव प्रकाश तथा अन्य अज्ञात सेवादारों और आयोजकों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि अनुमति दिए जाने के बाद भी कार्यक्रम में अधिक लोग शामिल हुए। स्थानीय आयोजक आस-पास के गांवों में भोले बाबा के ऐसे समागम आयोजित करते रहे हैं।