दिन हो रात खाना खाने में आती है आलस…जानें क्यों नहीं लगती भूख ? डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Bhookh badhane ki dava : तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच भूख कम लगना एक आम लेकिन चिंताजनक समस्या बनती जा रही है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसे नजरअंदाज करना कई बार भारी पड़ सकता है.

क्या है डॉक्टरों की सलाह

डॉक्टरों के अनुसार काम का दबाव, अनियमित दिनचर्या और मानसिक तनाव जैसे कारण लोगों की खाने की आदतों को प्रभावित कर रहे हैं. इसके अलावा एंजायटी, डिप्रेशन, पेट के संक्रमण और कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट भी भूख कम होने की वजह बन सकते हैं. शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खासकर Vitamin B12 Deficiency और Zinc Deficiency, भी इस समस्या को बढ़ा सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर व्यक्ति को खाने में रुचि न हो थोड़ी मात्रा में ही पेट भर जाए, तेजी से वजन घटे या लगातार थकान महसूस हो, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि कुछ लक्षण खतरे का संकेत हो सकते हैं. इनमें उल्टी या मल में खून आना, लंबे समय तक पेट दर्द रहना, खाना निगलने में परेशानी और लगातार गैस या पेट फूलना शामिल हैं. ऐसे मामलों में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है.

क्यों नहीं लगती भूख

जांच के तौर पर डॉक्टर हीमोग्लोबिन, लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट, Thyroid Disorder की जांच, और Diabetes Mellitus के लिए HbA1c टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं. साथ ही विटामिन B12 और जिंक स्तर की भी जांच की जाती है. गंभीर स्थिति में एंडोस्कोपी या कोलोनोस्कोपी की जरूरत पड़ सकती है. इलाज के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरी तरह कारण पर निर्भर करता है. पोषक तत्वों की कमी होने पर सप्लीमेंट दिए जाते हैं, जबकि अन्य बीमारियों का अलग से इलाज किया जाता है.

शरीर के अंदर छिपी बड़ी परेशानी का संकेत

भूख बढ़ाने के लिए डॉक्टरों ने कुछ सरल उपाय भी सुझाए हैं. जैसे एक बार में ज्यादा खाने के बजाय कम मात्रा में बार-बार भोजन करना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना और दिनभर पर्याप्त पानी पीना. विशेषज्ञों के मुताबिक, भूख कम लगना भले ही छोटी समस्या लगे, लेकिन यह शरीर के अंदर छिपी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है. समय पर ध्यान और इलाज जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *