Chhath puja first day nahaye khaye: छठ पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण लोक पर्व हैं जो मुख्य रूप से बिहार झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. यह चार दिवसीय पर्व सूर्य देव और छठी माता को समर्पित है, और इसकी शुरुआत नहाए खाए से होती है. इस पहले दिन लौकी की सब्जी चने की दाल और चावल खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, आईए जानते हैं इस परंपरा के पीछे का धार्मिक सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व किया हैं.
पौराणिक मान्यताओं का चमत्कार
हिंदू धर्म में लौकी को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार लौकी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए 14 रतन में से एक है. इसे सात्विक सब्जियों में सर्वोत्तम माना गया है. छठ पूजा में शुद्धता और पवित्रता सर्वपरी है. लौकी एक हल्की और सुपाच्य सब्जी है, जो शरीर और मन दोनों को शुद्ध रखती है, ये सात्विक गुणों को बढ़ाती है और व्रत के दौरान आध्यात्मिक ऊर्जा को बनाए रखने में सहायक होती है. छठ व्रत में व्रती को पूर्ण शुद्धता और संयम के साथ रहना होता है और लौकी इस उद्देश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
विज्ञान भी करता है समर्थन
आधुनिक विज्ञान में लौकी के गुना की पुष्टि करता है लौकी में 96% पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है, और नहाए खाए के बाद व्रती को 36 घंटे का निर्जला व्रत रखना होता है. इसलिए शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है लौकी में विटामिन C विटामिन B विटामिन K कैल्शियम मैग्नीशियम फास्फोरस और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं. जो व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, लौकी अत्यंत हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जी है. लौकी की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को शीतलता प्रदान करती है. लौकी में कैलोरी बहुत कम होता है, और फाइबर अधिक होता है. लौकी प्राकृतिक रूप से शरीर से विषैला पदार्थ को बाहर निकलती है, लौकी में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो रक्तचाप को नियंत्रित रखती है.
चने की दाल और चावल का महत्व
नहाए खाए के भोजन में लौकी के साथ चने की दाल और चावल का भी विशेष महत्व है. चने की दाल प्रोटीन का उत्तम स्त्रोत है और जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है, और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है. यह धीरे-धीरे पचती है, जिसे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. वही चावल कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख स्त्रोत है, जो तुरंत ऊर्जा देता है और यह आसानी से पचने वाला होता है, और शरीर को हल्का रखता है. घी का प्रयोग इस भोजन को और भी पोशाक बनता है, घी स्वास्थ्य वास का स्त्रोत और शरीर में विटामिनों के अवशोषण में मदद करता है, जो लंबी व्रत के दौरान महत्वपूर्ण है.
रीति रिवाज और सांस्कृतिक महत्व
नहाए खाए कि दिन घर की पूरी सफाई की जाती है, और रसोई को विशेष रूप से शुद्ध किया जाता है. भोजन बनाने से पहले व्रती स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करती है, भोजन पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से बनाया जाता है. इस दिन भोजन में किसी भी प्रकार का तामसिक पदार्थ जैसे प्याज लहसुन अदरक आदि का उपयोग नहीं किया जाता, कई परिवारों में लौकी के स्थान पर कद्दू(पेठा) का भी उपयोग किया जाता है, क्योंकि इसके भी समान गुण होते हैं. छठ पूजा सूर्य उपासना का अद्वित्या पर्व है, जो प्राकृतिक और मानव के बीच गहरी संबंध को दर्शाता है, य यह पर्व सामाजिकता प्रतीक है, जहां जाति धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ सूर्य देव की आराधना करते हैं.
छठ पूजा की नहाए खाए परंपरा में लौकी भात का विशेषण महत्व है, जब धार्मिक सांस्कृतिक और वैज्ञानिक दृष्टि से पूर्णता उचित है. यह परंपरा हमारे पूर्वजों की समझदारी का प्रमाण है. जिन्होंने व्रत के लिए शरीर को तैयार करने का सबसे उत्तम तरीका खोजा था. छठ पर्व की यह पवित्र परंपरा हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीने की सीख देती है.नहाए खाए से शुरू होकर उषा अर्घ्य तक की यात्रा आस्था श्रद्धा संयम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम संगम है.