Bihar IPS : बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा

पटना। बिहार में एक और आईपीएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को यह जानकारी दी कि उन्होंने निजी कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दिया है। लांडे वर्तमान में पूर्णिया रेंज के आईजी के पद पर कार्यरत थे।

दरभंगा ग्रामीण की SP ने भी दिया था त्याग पत्र

शिवदीप लांडे का इस्तीफा बिहार में पिछले दो महीनों में आने वाले दूसरे आईपीएस अधिकारी का इस्तीफा है। इससे पहले अगस्त में 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था। काम्या, जो दरभंगा ग्रामीण की एसपी थीं, ने मात्र 22 साल की उम्र में आईपीएस की परीक्षा पास की थी। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था, जबकि उनकी गुत्थियों में शामिल एक महत्वपूर्ण मर्डर केस चल रहा था।

निजी कारणों से शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा दिया

लांडे ने अपने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “मैंने कुछ निजी कारणों से आईपीएस से इस्तीफा दिया है। मैं बिहार में ही रहूंगा और लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा। शिवदीप लांडे का करियर उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने मुंगेर, अररिया और पटना सिटी समेत कई जिलों में एसपी के रूप में सेवाएं दी हैं और महाराष्ट्र में भी पांच साल तक प्रतिनियुक्ति पर कार्य किया है। वे 2022 में बिहार लौटे थे और कोसी रेंज के आईजी के रूप में बिहार पुलिस में अपनी सेवाएं शुरू की थीं।

(क्रेडिट -मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *