बिहार में बढ़ रहा है BJP का जनाधार ? जानिए राज्य विधानमंडल में सबसे बड़ी पार्टी कौन है ?

लोकसभा चुनाव के बाद BJP का कद हिन्दी पट्टी के राज्यओं में घटा है। खासकर बिहार, यूपी में। बिहार में जहां पार्टी 40 सीटों में 16 सीटों पर लड़ी और 12 सीटों पर जीत हासिल कर सकी वहीं देश के सबसे बड़े लोकसभा सीटों वाले राज्य में महज 37 सीटों पर सफल हो सकी। लेकिन इसके बाद भी इन दोनों प्रदेश में पार्टी अभी मजबूत है। बात बिहार की करें तो राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है। राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में पार्टी सबसे मजबूत बनी हुई हैं।

बिहार विधान मंडल में किस दल के कितने सदस्य

सीटों के हिसाब से विधानमंडल में सीटों के अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन पार्टी के लिए सबसे बड़ी चीज यह है कि दोनों सदन विधानसभा और विधान परिषद के अध्यक्ष-सभापति भाजपा कोटे से ही है। विधानसभा में पार्टियों के हिसाब से विधायकों की संख्या इस प्रकार है।

  • भाजपा – 78
  • आरजेडी – 77
  • जेडीयू -44
  • कांग्रेस -19
  • सीपीआई (एमएल) – 11
  • हम (से) -3
  • सीपीआई – 2
  • सीपीएम – 2
  • एआईएमआईएम -1
  • निर्दलीय – 1

लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा में वर्तमान में 4 सीटें खाली है। इन सीटों में सुरेंद्र यादव, सुधाकर सिंह, सुदामा प्रसाद और जीतन राम मांझी की सीटें खाली हुई है। जबकि विधानपरिषद में 2 सीट खाली हुई है। इसमें 1 सीट देवेश चंद्र ठाकुर की सीट है। संसद बनने पर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में सीटों से हिसाब से विधान परिषद में

  • BJP -24
  • जेडीयू -21
  • आरजेडी – 15
  • कांग्रेस – 3
  • सीपीआई (एमएल)-1
  • सीपीआई-1
  • हम (से) -1
  • आरजेएलपी -1
  • निर्दलीय – 6

BJP सबसे बड़ी पार्टी

विधानमंडल के दोनों सदनों में आंकड़ों के हिसाब से एक बार फिर से बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। लेकिन पार्टी की नजर जुलाई में होने वाले विधानसभा उप चुनाव और उसके बाद अगले साल होने वाली विधानसभा चुनाव पर होगी। जहां पार्टी को अपनी वर्चस्व साबित करनी है। जो पार्टी के लिए आसान नहीं रहने वाला। अभी तक हुए चुनाव में बीजेपी राज्य में अपने दम पर बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 2015 के विधानसभा चुनाव और बीच बीच में नीतीश कुमार के पाला बदल लेने की घटना को अगर छोड़ दिया जाए तो 2005 कए बाद से हुए सभी सभी चुनावों में एनडीए की सरकार बनी है जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *