पटना। पूर्व मुख्यमंत्रियों जीतनराम मांझी और लालू प्रसाद यादव के बीच जाति और शिक्षा को लेकर विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HUM)के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने लालू यादव की जाति पर सवाल उठाते हुए सीधा हमला किया, जिसे यादव ने उसी अंदाज में जवाब दिया।
मांझी का आरोप: लालू यादव नहीं, गड़ेरिया हैं
जीतनराम मांझी ने कहा, लालू, यादव नहीं हैं। इसके जवाब में लालू यादव ने तंज कसते हुए पूछा, क्या मांझी मुसहर हैं? मांझी ने आगे कहा कि अगर तेजस्वी यादव उन्हें शर्मा कहते हैं, तो पहले उन्हें अपने पिता की जाति बतानी चाहिए।
तेजस्वी और मीसा भारती का प्रतिक्रमण
इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मांझी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, मांझी और उनके बेटे आरएसएस स्कूल से पढ़े हैं और वही बोलते हैं जो आरएसएस कहता है। उन्होंने मांझी को तथ्यों के बिना बोलने के लिए फटकार लगाई। आरजेडी सांसद मीसा भारती ने भी इस मामले में टिप्पणी की, अब लगता है कि पूरे बिहार को प्रमाण पत्र मांझी(HUM) से ही लेना पड़ेगा।