मनोरंजन। फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने त्रिप्ति डिमरी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लैला मजनू (laila majnu) को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने की घोषणा की है। इसमें अविनाश तिवारी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह रोमांटिक ड्रामा भारत में शुक्रवार, 9 अगस्त को रिलीज होगी। अली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “लोगों की मांग पर वापस आ गया हूं।
सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
laila majnu के पोस्टर साझा करते हुए इम्तियाज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, लोगों की मांग पर लैला मजनू वापस आ गई है।आपके प्यार के लिए आभार, जिसने इसे छह साल बाद फिर से सिनेमाघरों में खींच लाया है । 9 अगस्त 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी ।
क्या है laila majnu की कहानी
त्रिप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी अभिनीत laila majnu क्लासिक फ़ारसी प्रेम कहानी का आधुनिक संस्करण है। साजिद अली द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अपने दिल को छू लेने वाले अभिनय, काव्यात्मक कथा और शानदार कश्मीरी परिदृश्यों से आकर्षित करती है, जो इसे रोमांटिक ड्रामा के शौकीनों के बीच पसंदीदा बनाती है।इस फिल्म को इम्तियाज अली ने बनाया है और एकता कपूर, शोभा कपूर और प्रीति अली ने सह-निर्माण किया है। त्रिप्ति और अविनाश के अलावा, फिल्म में साहिबा अली, सुमित कौल, सुजाता सहगल जैसे कलाकार भी हैं।
(क्रेडिट – मीडिया इनपुट)