Ai generated campaigning: तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में चुनावी राजनीति ब्रांड मार्केटिंग और मास कम्युनिकेशन की स्ट्रेटजी ने नया रूप ले लिया है, आज हम उसे दौर में खड़े हैं जहां आर्टिफिशल इंटेलीजेंस सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि नए जमाने की गेम चेंजर भी बन चुकी है. चुनावी अभियानों से लेकर कारपोरेट कम्युनिकेशन तक अब AI generated campaigning ka इस्तेमाल कर रहे है.
AI campaigning की जरूरत क्यों?
आज वोटर या कंज्यूमर सिर्फ नंबर भर नहीं है बल्कि हजारों तरह की डाटा प्वाइंट्स का हिस्सा है, ऐज, इंटरेस्ट लोकेशन, बिहेवियर, ट्रेंड्स… AI इस बड़े डेटा को सैकडों में पढ़कर बेहद सटीक विश्लेषण कर सकता है. यही वजह है कि नेता हो या ब्रांड्स AI के जरिए लोग माइक्रो टारगेटिंग करते हैं. AI हजारों सोशल मीडिया पोस्ट, ग्राफिक्स, वीडियो स्क्रिप्ट और एड्स कॉपी एक क्लिक में बना कर दे देता है. जिसने लोगों का परिश्रम कम होता है, कैंपेन तेजी से चलती है और बजट का बेहतर इस्तेमाल होता है. आज का उपभोक्ता चाहता है कि उसे व्यक्तिगत रूप से संबोधित किया जाए AI इसी जरूरत को पूरा करता है– Personalized Message, customized ads, user–specific recommendation.
कैसे की जाती है AI Generated campaigning?
डेटा कलेक्शन और एनालिसिस AI का सबसे बड़ा स्त्रोत हैं, सोशल मीडिया, गूगल सर्च, ट्रेडिंग टॉपिक्स, पब्लिक सेंटीमेंट, डेमोग्राफिक रिपोर्ट, इसके बाद एलोग्रिथम यह तय करता है कि किस ग्रुप को क्या मैसेज पहुंचना है. Ai tools कई तरह के कंटेंट तैयार करने में मदद करता है, जैसे विडियो स्क्रिप्ट, सोशल मीडिया पोस्ट,रील/वीडियो, इंफोग्राफिक्स, ईमेल और मैसेजेस इस कंटेंट के टोने और लैंग्वेज भी टारगेट ग्रुप के मुताबिक बदली जाती है. जहां सेंटीमेंट एनालिसिस की जनता किस मुद्दे से नाराज है कि पर खुश है क्या ट्रेंड कर रहा है AI लाइव ट्रैक करता है इससे कैंपेन तुरंत बदली जा सकती है.. कई अभियान अब AI चैटबोट का इस्तेमाल करते है, जो वोटरों या ग्राहकों के सवालों का जवाब देते है, जिससे फीडबैक मिलता है,सहभागिता(participation) बढ़ता है, और कैंपेन पर विश्वास और मजबूत होता है.Ai यह भी अनुमान लगाता है कि किस जगह में समर्थन कितना है कौन सा मैसेज ज्यादा असर करेगा कौन सी रणनीति सफल होगी अगले हफ्ते कौन सा मुद्दा ट्रेंड बनेगा
Ai generated campaigning के साथ जोखिम भी है, गलत जानकारी फैलाने की संभावना, डीपफेक विडियो, बड़े डाटा का दुरुपयोग वोट आधारित प्रोपेगेंडा इसके लिए पारदर्शित और नियम बेहद जरूरी है.
AI generated campaigning आने वाले समय में हर एक बड़े चीज के मार्केटिंग का मुख्य चेहरा बनने जा रही है, यह तेजी से सटीकता और निजी संवाद का मॉडल पेश करेंगी, लेकिन इसके इस्तेमला में पारदर्शिता नैतिकता और सही तथ्य सबसे अहम रहेंगे. टेक्नोलोजी जितनी तेज है उसका इस्तेमाल करना जिम्मेदारी के तौर पर उतना ही जरूरी है.