पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13174) से पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक दो लोकोमोटिव पायलट और एक गार्ड समेत 15 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 60 अन्य घायल हुए हैं। कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से पश्चिम बंगाल के सियालदाहा जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा के पास रेड सिग्नल होने की वजह से रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी उससे टकरा गई। संदेह है कि मालगाड़ी के पायलट ने सिग्नल की अनदेखी की, जिसकी वजह से यह Train accident हुआ। हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि अभी दुर्घटना का शिकार हुए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जानिए अब तक भारत में हुए बड़े ट्रेन हादसे
अब तक हुए 5 बड़े Train accident
- 20 अगस्त 1995 – फिरोजाबाद स्टेशन कए पास खड़ी कालिंदी एक्सप्रेस से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस टकरा गई। इस दौरान दोनों ट्रेनों में सवार करीब 400 लोगों की मृत्यु हो गई।
- 6 जून 1981- बिहार में पुल पार करते समय पैसेंजर ट्रेन बागमती नदी में समा गई। यह अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा है जिसमें करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
- 2 अगस्त 1999 – उत्तर रेलवे कए कटिहार डिवीजन अन्तर्गत गैसल स्टेशन पर खड़ी अवध असम एक्सप्रेस से ब्रह्मपुत्र मेल टकरा गई। इस हादसे में करीब 285 लोग मारे गए।
- 26 नवंबर 1998 – पंजाब में गोल्डन टेंपल मेल के पटरी से उतरी डिब्बों से टकरा कर जम्मू तवी सियालदह दुर्घटना की शिकार हो गई। इसमें 212 लोगों की मौत हुई थी।
- 2 जून 2023 – ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा बेंगलुरु एक्सप्रेस,और एक माल गाड़ी के टकराने से हुई दुर्घटना में 293 लोगों की मौत हो गई थी।
पिछले एक साल में भारत में हुए बड़े ट्रेन हादसे
पिछले एक साल में भारत में 7 बड़े ट्रेन हादसे हुए है। यह हादसे अलग अलग कारणों के हलते हुए हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण लापरवाही रहा है। जानिए पिछले एक साल में Biggest train accident in india
• बालासोर, ओडिशा (2 जून, 2023)
बालासोर में एक दुखद रेल दुर्घटना हुई, जिसके परिणामस्वरूप चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस भद्रक बाज़ार स्टेशन पर लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में 296 लोगों की जान चली गई और 1200 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जाँच में दुर्घटना का कारण मानवीय भूल और कोरोमंडल एक्सप्रेस को दिए गए गलत सिग्नल को बताया गया।
• विजयनगरम, आंध्र प्रदेश (29 अक्टूबर, 2023)
विजयनगरम जिले के कंटकपल्ली के पास, रायगडा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन के बीच टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई और 50 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना का कारण लापरवाही बताया गया, क्योंकि ट्रेन का ड्राइवर और सहायक अपने फ़ोन पर क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे।
• जामताड़ा, झारखंड (28 फरवरी, 2024)
जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशनों के बीच एक दुखद घटना में बेंगलुरु-यशवंतपुर एक्सप्रेस ने ट्रैक पर लोगों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना डाउन लाइन के पास बिछाई जा रही गिट्टी से उड़ रही धूल के कारण हुई।
• बक्सर, बिहार (11 अक्टूबर, 2023)
बक्सर जंक्शन के पास नई दिल्ली से आने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 60-70 यात्री घायल हो गए। यह घटना ट्रेन के 24 कोचों के पटरी से उतरने के कारण हुई।
• नई दिल्ली (17 फरवरी, 2024)
दिल्ली में जाकिरा फ्लाईओवर के पास एक मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें लोहे की चादरें लदी हुई थीं। यह घटना सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास हुई। दुर्घटना के बाद रेलवे की टीमों ने पटरी से उतरे डिब्बों को सीधा किया और ट्रैक की मरम्मत की।
• गम्हरिया, झारखंड (18 जनवरी, 2024)
गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे के कारण दृश्यता बाधित होने के कारण तेज़ रफ़्तार से आ रही नई दिल्ली-पुरी उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की दुखद मौत हो गई।
• फतेहगढ़ साहिब, पंजाब (2 जून, 2024)
फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में माधोपुर के पास एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जहाँ दो मालगाड़ियाँ आपस में टकरा गईं, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पहले फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत के कारण उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।