Bihar News: भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; बिहार और बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई

भागलपुर। बिहार और बंगाल की विशेष कार्य बल (STF) की टीम ने भागलपुर में एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई और इसके परिणामस्वरूप 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नक्सलियों को हथियार सप्लाई की आशंका

जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री कहलगाँव के अमडंडा थाने से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर चाँदपुर गांव में संचालित हो रही थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में तीन मुंगेर और एक खगड़िया का निवासी शामिल है। एसटीएफ ने भारी मात्रा में अर्ध निर्मित और निर्मित बैरल, साथ ही हथियार बनाने में प्रयुक्त मशीन और अन्य सामग्री भी बरामद की है।

STF ने किया 5 लोगों को गिरफ्तार

हालांकि, भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *