Monsoon Care Tips Oily Skin : मानसून का मौसम दिल को सुकून जरूर देता है, लेकिन स्किन के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं। उमस और नमी के कारण त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिससे स्किन बेजान और थकी-थकी नजर आने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मानसून में भी अपनी स्किन को फ्रेश और ऑयल-फ्री रख सकती हैं।
- चेहरे पर लगाएं खीरे का रस
मानसून में खीरा खाना भले ही मना हो, लेकिन इसका रस स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खीरे का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और चिपचिपाहट दूर होती है। दिन में एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।
- दिन में 3-4 बार धोएं चेहरा
इस मौसम में त्वचा को साफ रखना बेहद जरूरी है। दिन में तीन से चार बार चेहरा धोने से पसीना और गंदगी हटती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। खासतौर पर बाहर से आने के बाद चेहरा जरूर धोएं।
- चिपचिपी त्वचा के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेती है और त्वचा को ठंडक पहुंचाती है। इससे त्वचा ग्लो करने लगती है। हफ्ते में 2 बार इसका फेस पैक जरूर लगाएं।
- स्क्रब करना न भूलें
मानसून में स्क्रबिंग बेहद जरूरी है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे की रंगत निखारती है और चिपचिपाहट कम करती है। हफ्ते में एक बार स्क्रबिंग जरूर करें।
- हैवी मेकअप से बचें
मानसून के मौसम में लाइट मेकअप करना ही बेहतर है। नमी के कारण हैवी मेकअप पिघलकर चिपचिपा हो सकता है। हल्का मेकअप आपकी स्किन को फ्रेश लुक देगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचना पर आधारित हैं। किसी भी स्किन प्रॉब्लम के लिए डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।