Olympics 2024 : Neeraj Chopra आज गोल्ड पर दागेंगे भाला? पेरिस ओलंपिक में भारत बनाएगा कीर्तिमान

स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में अब जैवलिन पुरुष इवेंट का फाइनल 8 अगस्त रात 11. 50 बजे होगा। इसमें Neeraj Chopra अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेंगे। पेरिस ओलंपिक में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने जेवल‍िन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में कमाल करते हुए उन्होंने पहला ही थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका और नीरज ने फाइनल के ल‍िए क्वाल‍िफाई किया था। नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो भी रहा।

Neeraj Chopra से भारत को है गोल्ड की उम्मीद

नीरज ने टोक्यो ओलंप‍िक में थ्रो 87.58 दूरी पर फेंक टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था। इस बार भी उन्होंने गोल्ड मेडल की उम्मीद जगा दी है। यदि मेडल डिफेंड करते हैं तो इतिहास रच देंगे।

India at the olympics : गोल्ड जीत ये कीर्तिमान स्थापित करेंगे नीरज

Neeraj Chopra लगातार 2 ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले दुनिया के 5वें और भारत के पहले एथलीट बन जाएंगे। ओलंपिक इवेंट पुरुष में सबसे पहले एरिक लेमिंग (स्वीडन 1908, 1912) और फिर जोन्नी माइरा (फिनलैंड 1920, 1924) ने जैवलिन में अपना गोल्ड बचाया था। इसके बाद नीरज के आदर्श जान जेलेंजी (चेक गणराज्य 1992, 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे 2004, 2008) ओलंपिक में भालाफेंक स्पर्धा में लगातार 2 गोल्ड जीत चुके हैं। इस बार नीरज कि बारी है।

Neeraj Chopra के बेस्ट 5 थ्रो

  • 89.94 मीटर – डायमंड लीग, स्टॉकहोम
  • 89.34 मीटर – पेरिस ओलंपिक (क्वालीफिकेशन)
  • 89.30m – पावो नूरमी गेम्स
  • 89.08 मीटर – डायमंड लीग, लौसाने
  • 88.88 मीटर – एशियाई खेल, हांग्जो

(क्रेडिट -मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *