वेब डेस्क। पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Time Deposit) छोटे निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. इन योजनाओं की सबसे खास बात यह है कि इन पर सरकारी गारंटी होती है, जिससे निवेशकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. इसके अलावा, बैंकों के मुकाबले पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में ब्याज दर भी अधिक होती है. आज हम पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे. यह योजना बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह काम करती है, जिसमें निवेशक एक निश्चित अवधि के लिए अपनी राशि जमा कर सकते हैं.
Post Office Time Deposit योजना की ब्याज दरें
- 1 वर्ष के लिए: 6.9% प्रति वर्ष
- 2 वर्ष के लिए: 7.0% प्रति वर्ष
- 3 वर्ष के लिए: 7.1% प्रति वर्ष
- 5 वर्ष के लिए: 7.5% प्रति वर्ष
1 लाख रुपये जमा करने पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि
1 वर्ष के लिए: ब्याज – ₹7,080, कुल मैच्योरिटी राशि – ₹1,07,080
2 वर्ष के लिए: ब्याज – ₹14,888, कुल मैच्योरिटी राशि – ₹1,14,888
3 वर्ष के लिए: ब्याज – ₹23,508, कुल मैच्योरिटी राशि – ₹1,23,508
5 वर्ष के लिए: ब्याज – ₹44,995, कुल मैच्योरिटी राशि – ₹1,44,995
2 लाख रुपये जमा करने पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि
1 वर्ष के लिए: ब्याज – ₹14,161, कुल मैच्योरिटी राशि – ₹2,14,161
2 वर्ष के लिए: ब्याज – ₹29,776, कुल मैच्योरिटी राशि – ₹2,29,776
3 वर्ष के लिए: ब्याज – ₹47,015, कुल मैच्योरिटी राशि – ₹2,47,015
5 वर्ष के लिए: ब्याज – ₹89,989, कुल मैच्योरिटी राशि – ₹2,89,989
Post Office Time Deposit योजना की विशेषताएं
Post Office Time Deposit स्कीम में निवेश करने का मुख्य लाभ यह है कि निवेश पर जोखिम बिल्कुल नहीं होता और निवेशकों को बैंक एफडी की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है. एक, दो, तीन या पांच साल की अवधि के हिसाब से निवेश कर सकते हैं और अपने आर्थिक लक्ष्य को सुरक्षित कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं. सरकारी गारंटी, आकर्षक ब्याज दरें और सरल आवेदन प्रक्रिया इसे छोटे निवेशकों के लिए आदर्श योजना बनाती है.