उपवास खोलने का सही तरीका.. नवरात्र व्रत के बाद इन बातों का रखें खास ध्यान

Navratri Fast: कई लोग नवरात्र के दौरान पूरे 9 दिन का उपवास रखते हैं. कई दिनों तक उपवास करने से शरीर पर काफी असर पड़ता है और कई लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील हो जाता है. ऐसे में ये जरूरी है कि 9 दिन का उपवास खोलने के तुरंत बाद नीचे बताई गई चीजों का एकदम से सेवन करने से बचें. इन्हें खाने से सेहत बिगाड़ सकती है और एसिडिटी, गैस, पेट दर्द, या अपच की समस्या हो सकती.

तेल-मसालेदार पकवान

उपवास खोलने के तुरंत बाद तेल और मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. अधिक अविध तक भूखा रहने के बाद अगर एकदम से ये खाना खाया जाए तो ये आसानी से पचा नहीं पाता है.

मिठाइयां

व्रत खोलने के बाद अक्सर लोग मीठा खाते हैं, अगर ये सही मात्रा में खाया जाए तो कोई परेशानी नहीं है. लेकिन एकदम से बहुत ज्यादा मात्रा में मिठाई खाने से पेट पर बुरा असर पड़ सकता है और शुगर लेवल भी बढ़ सकता है.

ओवरईटिंग

व्रत खुलने के बाद स्वादिष्ट पकवान खाने का खूब मन करता है. कई लोगों तो एकदम से बहुत ज़्यादा खाना खा लेते हैं. जो कि एक बड़ी गलती है. एकदम से अधिक मात्रा में खाना खाने से पेट फूलना, दर्द और उल्टी की समस्या हो सकती है.

व्रत खोलने का सही तरीका

हल्का भोजन ही खाएं ,जो कि आसानी से पच सके. जैसे दलिया, दही, खिचड़ी, या सब्ज़ी. व्रत खोलने के अगले दिन आप थोड़ा हेवी खाना खाना शुरू कर सकते हैं. व्रत खोलते ही मसालेदार खाना न खाएं, पेट में जलन हो सकती है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *