भारत में हर संवैधानिक और प्रशासनिक पद के साथ में केवल जिम्मेदारी नहीं जुड़ी होती है , बल्कि उस पद की गरिमा और महत्व भी उतनी ही बड़ी होती है । भारत में हर सरकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति को सरकार की ओर से वेतन और सुविधाएं दी जाती हैं , चाहे वह किसी गांव का सरपंच हो या देश का राष्ट्रपति सभी को मासिक वेतन के साथ कई तरह की सुविधा मिलती है हालांकि अलग-अलग पद और जिम्मेदारियों के हिसाब से वेतन में बड़ा अंतर होता है । आईए जानते हैं कि देश के राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल सांसद मुख्यमंत्री और सरपंच को कितना वेतन मिलता है । और उनके साथ कौन-कौन सी सुविधाएं जुड़ी है ।
राष्ट्रपति का वेतन (2018)
वेतन: ₹5,00,000 प्रति माह , पहले 2018 तक राष्ट्रपति को ₹1,50,000 मिलते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया।
सुविधाएं: 340 कमरों वाला राष्ट्रपति भवन आवास,गाड़ियां, रेल और हवाई यात्रा का खर्च
मेडिकल व बीमा सुविधाएं निजी सचिव, अतिरिक्त निजी सचिव, निजी सहायक और दो चपरासी
रिटायरमेंट लाभ:
जीवनभर आवास, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं
रेल और हवाई यात्रा की सुविधा
उपराष्ट्रपति का वेतन(2018)
वेतन: ₹4,00,000 प्रति माह
सुविधाएं: सरकारी खर्च पर आवास और यात्रा
मेडिकल सुविधाएं , निजी सचिव, अतिरिक्त निजी सचिव, निजी सहायक, दो चपरासी
रिटायरमेंट लाभ:
आजीवन वेतन का आधा हिस्सा पेंशन के रूप में ,
चिकित्सा और मुफ्त यात्रा की सुविधा
प्रधानमंत्री का वेतन
वेतन: ₹1,66,000 प्रति माह (एनडीटीवी रिपोर्ट के अनुसार)
सुविधाएं: आधिकारिक आवास, वाहन और स्टाफ , एसपीजी सुरक्षा , आधिकारिक यात्राओं के लिए विशेष विमान
रिटायरमेंट लाभ:
पेंशन और अन्य सुविधाएं
राज्यपाल का वेतन(2018)
वेतन: ₹3,30,000 प्रति माह
सुविधाएं: सरकारी आवास, वाहन और चिकित्सा सेवाएं
रिटायरमेंट लाभ:
पद छोड़ने के बाद भी कुछ सुविधाएं लागू
सांसद का वेतन
वेतन: ₹1,24,400 प्रति माह
पहले सांसदों को ₹1,00,000 वेतन मिलता था, मार्च 2025 में बढ़ाया गया।
सुविधाएं: दिल्ली में सरकारी आवास , यात्रा और मेडिकल खर्च
रिटायरमेंट लाभ
पूर्व सांसदों को ₹31,000 प्रति माह (पहले ₹25,000)
मुख्यमंत्री का वेतन
वेतन: सभी राज्यों में समान नहीं होते है
तेलंगाना: ₹4,10,000 प्रति माह
त्रिपुरा: ₹97,000 प्रति माह + अन्य भत्ते (₹60,000)
सुविधाएं: आवास, वाहन, कार्यालय और यात्रा सुविधाएं
रिटायरमेंट लाभ:
अलग-अलग राज्यों के नियमों पर आधारित
गांव के सरपंच का वेतन
वेतन: ₹15,000 – ₹35,000 प्रति माह (राज्य के अनुसार अलग-अलग)
सुविधाएं: ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य संचालन हेतु भत्ते
रिटायरमेंट लाभ:
अधिकतर राज्यों में पेंशन नहीं, लेकिन कुछ राज्यों में योजनाओं के तहत मिलती है