तुलसी पत्ता चबाना गलत है या सही…? जानिए आस्था और साइंस के पीछे की पूरी वजह

Tulsi ke patte ko chabana chahiye ya nahi : हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है. घर-घर में इसकी पूजा होती है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप तथा भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी पवित्र मानी जाने वाली तुलसी के पत्तों को चबाने से क्यों मना किया जाता है? इसे लेकर धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ विज्ञान भी अहम वजह बताता है. आज भी बड़ी संख्या में लोग सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाते हैं, लेकिन आयुर्वेद, धर्मशास्त्र और आधुनिक विज्ञान तीनों ही इसे सही तरीका नहीं मानते.

धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं?

धर्मग्रंथों और पुराणों के अनुसार, तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि पूजनीय देवी हैं. तुलसी के पत्तों को दांतों से चबाना अनादर माना गया है. पूजा-पाठ में तुलसी दल को भगवान को अर्पित किया जाता है, इसलिए इसे भोग की तरह चबाना धार्मिक दृष्टि से अनुचित माना जाता है. शास्त्रों में उल्लेख है कि तुलसी को तोड़ते समय भी मंत्र पढ़ने और सावधानी बरतने की परंपरा रही है. इसी वजह से मंदिरों और पूजा-स्थलों में तुलसी के पत्ते निगलने या जल में डालकर सेवन करने की सलाह दी जाती है.

विज्ञान क्या कहता है?

धार्मिक कारणों के साथ-साथ इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क भी हैं. विशेषज्ञों के अनुसार तुलसी में यूजेनॉल (Eugenol) और कुछ अन्य रासायनिक तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व दांतों के इनेमल (Enamel) को नुकसान पहुंचा सकते हैं, खासकर जब तुलसी को बार-बार चबाया जाए. तुलसी का रस हल्का अम्लीय होता है, जो लंबे समय तक संपर्क में रहने पर दांतों की सतह को कमजोर कर सकता है. कुछ शोध यह भी बताते हैं कि अत्यधिक और गलत तरीके से सेवन करने पर यह मुंह की नाजुक त्वचा को प्रभावित कर सकता है.

तो तुलसी का सेवन कैसे करें?

आयुर्वेद और विशेषज्ञों की मानें तो तुलसी के पत्तों का सेवन चबाकर नहीं, बल्कि इन तरीकों से करना ज्यादा सुरक्षित और लाभकारी है तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पीना,तुलसी का रस या चूर्ण लेना,पूजा के बाद तुलसी दल को सीधे निगल लेना और गुनगुने पानी में तुलसी डालकर पीना ,इस तरह इसके औषधीय गुण भी मिलते हैं और दांतों को नुकसान भी नहीं होता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *