Vastu Tips : नए साल से पहले घर से बाहर कर लें ये चीज…नहीं तो बिगड़ जाएगा बना हुआ काम !

New Year Vastu Tips for Home : नए साल 2026 को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार साल 2025 को मंगल का वर्ष माना गया, जिसे कई लोगों ने चुनौतीपूर्ण बताया। ऐसे में आम धारणा बन रही है कि आने वाला नया साल नई शुरुआत, बेहतर अवसर और तरक्की लेकर आएगा। इसी कड़ी में वास्तु शास्त्र से जुड़े उपायों की भी चर्चा तेज हो गई है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, नए साल से पहले घर से कुछ चीजों को बाहर कर देना सकारात्मक ऊर्जा और शुभ परिणामों के लिए लाभकारी माना जाता है।

नए साल 2026 से पहले घर से हटाएं ये चीजें

  • पुराने और खराब जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में लंबे समय तक पड़े पुराने या खराब जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। माना जाता है कि इससे बने-बनाए काम बिगड़ने लगते हैं। ऐसे जूते-चप्पलों को या तो जरूरतमंदों को दान कर देना चाहिए या फिर घर से बाहर कर देना उचित माना जाता है।

  • बंद या खराब घड़ी

घर में बंद पड़ी घड़ी को वास्तु दोष का कारण माना गया है। मान्यता है कि इससे जीवन की गति रुक जाती है और भाग्य पर भी असर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि घड़ी खराब है तो उसे ठीक करा लें, अन्यथा नए साल से पहले घर से बाहर कर देना बेहतर माना जाता है।

  • टूटा हुआ कांच

टूटा हुआ कांच घर में रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सुख-शांति प्रभावित होती है। इसलिए नए साल के आगमन से पहले टूटे कांच को घर से हटा देना शुभ माना जाता है।

  • सूखे पौधे

सर्दियों में कई बार पौधे सूख जाते हैं और लोग उन्हें गमलों में ही लगाए रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूखे पौधे वास्तु दोष का कारण बनते हैं। नए साल की शुरुआत से पहले ऐसे पौधों को घर से बाहर कर देना सकारात्मक ऊर्जा के लिए जरूरी माना गया है।

पूजा घर में टूटी मूर्ति या फटी तस्वीर

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पूजा घर में भगवान की टूटी हुई मूर्ति या फटी हुई तस्वीर रखना अशुभ होता है। कहा जाता है कि इसका घर के सदस्यों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए नए साल से पहले पूजा स्थान की साफ-सफाई कर ऐसी वस्तुओं को हटा देना चाहिए।

नोट : इस खबर में दी गई जानकारियां सामान्य वास्तु मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इनकी पूर्ण सत्यता या सटीकता का दावा नहीं करते। अधिक जानकारी और व्यक्तिगत सलाह के लिए वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञ से परामर्श करना उचित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *