हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे की हाइट सही समय पर और तेजी से बढ़े. लेकिन कई बार गलत खान-पान और जंक फूड बच्चों की ग्रोथ पर असर डालते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर बच्चों के रोजाना खाने में पौष्टिक आहार शामिल किया जाए, तो उनकी लंबाई आसानी से बढ़ सकती है.
आइए जानते हैं बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए परफेक्ट डाइट प्लान…
दूध और डेयरी ज़रूरी
डॉक्टरों का मानना है कि दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और हाइट ग्रोथ के लिए जरूरी कैल्शियम व प्रोटीन की भरपाई करते हैं.
प्रोटीन और हरी सब्जियां , अंडा, दाल, सोया और राजमा जैसे प्रोटीन से भरपूर आहार बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मददगार होते हैं. वहीं पालक, गाजर और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियां और मौसमी फल विटामिन व मिनरल्स की कमी पूरी करते हैं. ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट , बादाम, अखरोट और किशमिश बच्चों के लिए बेस्ट स्नैक हैं. इसके साथ ही गेहूं, ओट्स और ब्राउन राइस जैसे हेल्दी कार्बोहाइड्रेट बच्चों को एक्टिव रखते हैं, जिससे उनकी ग्रोथ तेज होती है.
नींद और पानी की भी अहम भूमिका
विशेषज्ञ बताते हैं कि पर्याप्त नींद और पानी पीना भी उतना ही जरूरी है. रोजाना 8–9 घंटे की नींद और हाइड्रोजन बच्चों के ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव रखते हैं.