आज के समय में अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग बीमार पड़ रहे हैं. आज के समय में ज्यादातर लोग हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं. हाई बीपी के मरीज सफेद नमक को छोड़कर सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं. आइए जानते हैं सफेद और सेंधा नमक में क्या अंतर है.
सेंधा नमक क्यों खा रहे हैं
इन दिनों सेंधा नमक का ट्रेंड बढ़ रहा है. अधिकतर लोग सेंधा नमक खाने की सलाह दे रहे हैं. माना जाता है कि सेंधा नमक का सेवन करने से हाई बीपी की समस्या कंट्रोल हो सकता है. ऐसे में अधिकतर लोग हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए सेंधा नमक का सेवन करते हैं.