ओडिशा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं और राज्य में पहली बार भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 78 सीटें मिली हैं और प्रमुख विपक्षी दल बीजद को 51 सीटों पर ही जीत मिल पाई। भाजपा ने नवीन पटनायक के 24 साल के शासन को खत्म कर यह जीत हासिल की है, लेकिन अब सवाल उठा रहा है कि ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री(Chief minister of Odisha) कौन बनेंगे। चलिए, जानते हैं कि ओडिशा के अगले सीएम कौन बन सकते हैं।
Next Chief minister of Odisha के लिए लिस्ट में पहला नाम किसका ?
ओडिशा में भाजपा ने किसी को सीएम चेहरा बनाकर चुनाव नहीं लड़ा, तो यह मुख्य वजह है कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे, जैसे सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर यही चर्चा हो रही है कि भाजपा ओडिशा का कमान किसे सौंपेगी। ऐसे में सबसे पहला नाम जो आता है वह हैं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। ऐसी चर्चा है कि धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से करीबी रिश्ता
बता दें कि ओडिशा के सीएम के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान का नाम इसलिए सामने आ रहा है, क्योंकि उन्होंने इस चुनाव में काफी सक्रियता दिखाई है। इसके अलावा Dharmendra pradhan ने ओडिशा में भाजपा की घोषणा पत्र भी तैयार किया है। वहीं, एक चुनावी रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ की थी। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ी भूमिका के संकेत दिए थे। माना जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार है। वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी होने के साथ ही शिक्षा मंत्री भी हैं। इससे पहले उनके पास कई अहम मंत्रालय भी रह चुके हैं। यही वजह है कि वह सीएम पोस्ट के लिए टॉप लीडर माने जा रहे हैं। हालांकि, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
Chief minister के नाम का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी
हालांकि, धर्मेंद्र प्रधान के अलावा और भी कई नामों की चर्चा हैं, जो Odisha के सीएम बन सकते हैं। इस लिस्ट में अपराजिता सारंगी भी शामिल हैं, जो भुवनेश्वर से विधायक बनी हैं। वह 1994 बैच के ओडिशा कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी के तौर पर काम कर चुकी हैं। वह 2019 में भुवनेश्वर से सांसद भी रह चुकी हैं।इसके अलावा इस लिस्ट में ओडिशा के प्रदेश प्रमुख मनमोहन सामल का नाम भी शामिल है। उन्होंने ओडिशा में भाजपा की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही चर्चाओं में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा चुनाव 2024 में पुरी से नवनिर्वाचित सांसद संबित पात्रा भी हैं। हालांकि, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कौन सीएम बनेगा या कोई और नया चेहरा सामने आएगा।