सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री..जानिए कैसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर

Samrat choudhary Political Journey : नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे. बीजेपी विधायक दल ने उन्हें नेता चुना है. ज्ञात हो कि बिहार की सियासत में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से उभरते नेताओं में सम्राट चौधरी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है. करीब तीन दशकों लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कई दलों के साथ काम करते हुए राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है.

पारिवारिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सम्राट चौधरी का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ. उनके पिता Shakuni Chaudhary बिहार के दिग्गज नेताओं में रहे हैं, जो सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं. उनकी माता Parvati Devi भी तारापुर से विधायक रह चुकी हैं. सम्राट चौधरी ने अमेरिका से डी-लिट (D.Litt) की उपाधि प्राप्त की है और शुरुआती दौर से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं.

राजनीतिक शुरुआत

उन्होंने 1990 में राजनीति में कदम रखा, जब बिहार में सामाजिक और क्षेत्रीय राजनीति अपने चरम पर थी. शुरुआती दौर में वे Rashtriya Janata Dal (आरजेडी) और फिर Janata Dal (United) (जेडीयू) से जुड़े रहे. उसके बाद वो फिर भाजपा में शामिल हो गए.

  • 1990 का दशक: आरजेडी के साथ राजनीतिक शुरुआत
  • 1999: राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री बने, हालांकि इस दौरान उनके कामकाज को लेकर विवाद भी सामने आए
  • जेडीयू दौर: बाद में Nitish Kumar के नेतृत्व में जेडीयू से जुड़े
  • 2014: Jitan Ram Manjhi सरकार में शहरी विकास मंत्री बने
  • 2017: Bharatiya Janata Party (बीजेपी) में शामिल होकर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत
  • 2018: बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
  • 2021: पंचायती राज मंत्री बने
  • मार्च 2023: बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली
  • जनवरी 2024: बिहार के उपमुख्यमंत्री बने
  • 20 नवंबर 2025: दोबारा उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री का पद संभाला

कैसा रहा राजनीतिक सफर

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर बिहार की बदलती राजनीति को दर्शाता है, जहां नेता विभिन्न दलों के साथ काम करते हुए अपनी स्थिति मजबूत करते हैं. बीजेपी में उनका तेजी से उभार यह दिखाता है कि वे पार्टी के लिए एक अहम रणनीतिक चेहरा बन चुके हैं. फिलहाल उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सम्राट चौधरी राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे. लगभग 30 वर्षों के राजनीतिक अनुभव के साथ सम्राट चौधरी आज बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं. अब वो मुख्यमंत्री होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *