Tejashwi Yadav : बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. नंबर गेम के कारण इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. विपक्ष का दावा है कि उसके पास पूरे नंबर है इसलिए वो सीट जीत (Rajya Sabha elections) रही है. लेकिन यह दावा आधा अधुरा है. दरअसल विपक्ष को इस सीट को अपने खेमे में लाने के लिए AIMIM की मदद चाहिए होगी. जिसके चलते Tejashwi Yadav ने इस सीट को जीतने के लिए Asaduddin Owaisi की पार्टी All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) से बातचीत शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष Akhtarul Iman बुधवार को पटना स्थित तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पहुंचे, जहां करीब आधे घंटे तक बैठक चली. बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संभावित समर्थन पर चर्चा हुई. मीडिया सूत्रों के अनुसार बातचीत सकारात्मक रही, हालांकि अंतिम निर्णय AIMIM नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा.
सीट जीतने के लिए जरूरी संख्या
राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोट की जरूरत है. वर्तमान स्थिति में महागठबंधन के पास लगभग 35 विधायक हैं. यदि AIMIM के 5 विधायक समर्थन देते हैं तो यह संख्या 40 हो जाएगी. इसके अलावा Bahujan Samaj Party (BSP) के एक वोट के जुड़ने से आंकड़ा 41 तक पहुंच सकता है. ऐसी स्थिति में महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत संभव मानी जा रही है.
AIMIM ने रखी संभावित शर्त
मीडिया सूत्रों के मुताबिक AIMIM पहले चाहती थी कि उसका खुद का उम्मीदवार राज्यसभा के लिए खड़ा हो, लेकिन नामांकन की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद यह विकल्प खत्म हो गया. अब पार्टी समर्थन के बदले किसी राजनीतिक समझौते की संभावना तलाश रही है. बताया जा रहा है कि AIMIM ने आगामी एमएलसी चुनाव में एक सीट देने का प्रस्ताव भी बातचीत में रखा हो सकता है, ताकि बिहार विधान परिषद में भी पार्टी का प्रतिनिधित्व हो सके.
अख्तरुल ईमान ने दिए पॉजिटिव बातचीत के संकेत
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए Akhtarul Iman ने कहा कि बातचीत “पॉजिटिव” रही है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का संदेश AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi तक पहुंचाया जाएगा और अंतिम फैसला उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी विधायक मिलकर करेंगे. AIMIM ने 15 मार्च को पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन करने का फैसला किया है और इसमें Tejashwi Yadav को भी आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि यह राजनीतिक रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश हो सकती है.
16 मार्च को होगा आखिरी सीट का फैसला
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को होना है. यदि AIMIM और BSP का समर्थन महागठबंधन को मिल जाता है तो यह सीट उसके खाते में जा सकती है. इस सीट पर एनडीए की ओर से उम्मीदवार के रूप में Upendra Kushwaha मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है.