किस्मत और जीत के भरोसे भारत…आज सुपर-8 के मुकाबले में मेजबानों की परीक्षा

T20 World Cup : सुपर-8 चरण में गुरुवार का दिन सेमीफाइनल की तस्वीर तय करने वाला साबित हो सकता है. चेन्नई और अहमदाबाद में होने वाले दो अहम मुकाबलों पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इन मैचों के नतीजे से अंतिम चार में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी.

बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का दबाव

चेन्नई में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद भारत का नेट रन रेट प्रभावित हुआ है, जिससे टीम पर अब सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का दबाव बढ़ गया है. शीर्ष क्रम का अस्थिर प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, हालांकि गेंदबाजों ने अब तक संतुलित प्रदर्शन कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा है. ऐसे में यह मुकाबला भारत के लिए लगभग “करो या मरो” की स्थिति जैसा माना जा रहा है.

भारत की संभावनाओं पर असर

दूसरी ओर अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगी. इस मैच का परिणाम भी भारत की संभावनाओं पर सीधा असर डालेगा. यदि दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज करती है तो भारत के लिए समीकरण कुछ हद तक आसान हो सकते हैं. वहीं वेस्टइंडीज की जीत की स्थिति में अंक तालिका और नेट रन रेट के समीकरण जटिल हो जाएंगे. स्पष्ट है कि चेन्नई और अहमदाबाद दोनों मैदानों पर होने वाले मुकाबलों के नतीजे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. गुरुवार का दिन सुपर-8 चरण में आगे की राह तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *