IPL 2025 : 23 मार्च से शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान, मुंबई इंडियंस से पहला मुकाबला

CSK playing 11 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें संस्करण का आगाज 22 मार्च 2025 से होगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा. वहीं, आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में करेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें छठे खिताब पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में कुल पांच आईपीएल ट्रॉफियां अपने नाम की हैं. हालांकि, पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी और पांचवें स्थान पर रही थी. इस बार ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके का लक्ष्य एक और खिताब जीतकर अपनी सफलता की कहानी को जारी रखना होगा.

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 शेड्यूल

दिनांक मुकाबला स्थान समय
23 मार्च सीएसके बनाम एमआई चेन्नई शाम 7:30 बजे
28 मार्च सीएसके बनाम आरसीबी चेन्नई शाम 7:30 बजे
30 मार्च सीएसके बनाम आरआर गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
05 अप्रैल सीएसके बनाम डीसी चेन्नई दोपहर 3:30 बजे
08 अप्रैल सीएसके बनाम पीबीकेएस मुल्लांपुर शाम 7:30 बजे
11 अप्रैल सीएसके बनाम केकेआर चेन्नई शाम 7:30 बजे
14 अप्रैल सीएसके बनाम एलएसजी लखनऊ शाम 7:30 बजे
20 अप्रैल सीएसके बनाम एमआई मुंबई शाम 7:30 बजे
25 अप्रैल सीएसके बनाम एसआरएच चेन्नई शाम 7:30 बजे
30 अप्रैल सीएसके बनाम पीबीकेएस चेन्नई शाम 7:30 बजे
03 मई सीएसके बनाम आरसीबी बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
07 मई सीएसके बनाम केकेआर कोलकाता शाम 7:30 बजे
12 मई सीएसके बनाम आरआर चेन्नई शाम 7:30 बजे
18 मई सीएसके बनाम जीटी अहमदाबाद दोपहर 3:30 बजे

CSK playing 11 : चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शेख रसीद, सी आंद्रे सिद्धार्थ, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुड्डा, अंशुल कम्बोज, रचिन रविंद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *