National Sports Day : आज पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर खेलों और खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। देशभर में स्टेडियम और मैदानों में दौड़, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
ध्यानचंद की विरासत और युवाओं का जोश
1928 , 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत को लगातार स्वर्ण पदक दिलाने से मेजर ध्यानचंद का नाम भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हॉकी की पहचान बन गया , जिसकी वजह से उनको हॉकी का जादूगर भी कहा जाने लगा ध्यानचंद की खेल शैली अनुशासन और मैदान पर उनकी जादुई स्टिक वर्क आज भी प्रेरणा देती है । वैसे तो विरासत में हमे केवल पदक और रिकॉर्ड नहीं मिले बल्कि वह हमें सिखाते हैं की कड़ी मेहनत लगन और टीमवर्क से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है ।
आज के युवा में खेल को लेकर के केवल शौक नहीं बल्कि करियर के रूप में भी अपना रहे हैं , आज के युवा फिटनेस अनुशासन और टीमवर्क को उतना ही महत्व दे रहे हैं जितना वह अपनी पढ़ाई को देते हैं सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में भी युवा ध्यानचंद जी को अपना आइकन मानते हैं ।
क्यों है खास राष्ट्रीय खेल दिवस
राष्ट्रीय खेल दिवस हमें याद दिलाता है कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि सीखने और मेहनत करने का माध्यम है मेजर ध्यानचंद की उपलब्धि से युवा सीख लेते हैं और अपने खेल और फिटनेस को बढ़ावा देते हैं खेल युवाओं में आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है और उनका अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में प्रेरित करता है , खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सीखने वाला उत्सव है ।