India Super 8 Schedule : ICC Men T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया शानदार लय में नजर आ रही है. बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 36वें मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर ग्रुप स्टेज में लगातार चौथी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने 4 मैचों में 4 जीत हासिल कर 8 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर फिनिश किया. टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी, लेकिन इस जीत ने उसकी स्थिति और मजबूत कर दी है.
सुपर-8 में घमासान की तैयारी
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में कुल 40 मुकाबले खेले जाने हैं, लेकिन 35 मैचों के बाद ही सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई. पाकिस्तान सुपर-8 में जगह बनाने वाली आखिरी टीम रही. उससे पहले भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया था. सुपर-8 में पहुंची 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. इस चरण का पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 1 मार्च को होगा. इसके बाद 4 और 5 मार्च को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को होगा.
कब होगें भारत के मुकाबले
22 फरवरी, रविवार- भारत बनाम साउथ अफ्रीका
26 फरवरी, गुरुवार-भारत बनाम जिम्बाब्वे
1 मार्च, रविवार- भारत बनाम वेस्टइंडीज