T20 World Cup hattrick : टी20 वर्ल्ड कप रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक…कारनामा करने वाले 9वें गेंदाबाज

Romario shepherd Hattrick : West Indies ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप-सी के मुकाबले में Scotland को 35 रनों से हरा दिया. शनिवार को Eden Gardens में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज Romario Shepherd ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

शेफर्ड की घातक गेंदबाजी

स्कॉटलैंड की पारी के 17वें ओवर में रोमैरियो शेफर्ड ने लगातार तीन गेंदों पर मैथ्यू क्रॉस, माइकल लिस्क और ओलिवर डेविडसन को पवेलियन भेजकर हैट्रिक पूरी की. इसके बाद उसी ओवर में उन्होंने सफयान शरीफ को भी आउट कर चौथा विकेट झटका. इस ओवर ने स्कॉटलैंड की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की 10वीं हैट्रिक रही, जबकि शेफर्ड ऐसा कारनामा करने वाले नौवें गेंदबाज बन गए.

पैट कमिंस के नाम दो हैट्रिक

टी20 वर्ल्ड कप में दो हैट्रिक लेने का अनोखा रिकॉर्ड Pat Cummins के नाम दर्ज है. उन्होंने 2024 संस्करण में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. टी20 विश्व कप में पहली हैट्रिक का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज Brett Lee को जाता है. उन्होंने 2007 में केपटाउन में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तजा और आलोक कपाली को लगातार गेंदों पर आउट कर इतिहास रचा था.

T20 World Cup में अब तक की हैट्रिक

  • ब्रेट ली बनाम बांग्लादेश, केपटाउन, 2007
  • कर्टिस कैम्फर बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी, 2021 (चार गेंदों में चार विकेट)
  • वानिंदु हसारंगा बनाम साउथ अफ्रीका, शारजाह, 2021
  • कगिसो रबाडा बनाम इंग्लैंड, शारजाह, 2021
  • कार्तिक मेयप्पन बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग, 2022
  • जोश लिटिल बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड, 2022
  • पैट कमिंस बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, 2024
  • पैट कमिंस बनाम अफगानिस्तान, अर्नोस वेले, 2024
  • क्रिस जॉर्डन बनाम अमेरिका, ब्रिजटाउन, 2024
  • रोमैरियो शेफर्ड बनाम स्कॉटलैंड, कोलकाता, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *