घर में वर्ल्ड चैंपियन की चुनौती…कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कल से शुरु होगा भारत और साउथ अफ्रीका का टेस्ट

India Vs South Africa 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार, 14 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरेगी। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए एक अहम परीक्षा साबित हो सकता है।

आमने सामने की लड़ाई में किसका पलड़ा भारी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 44 टेस्ट खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 16 और साउथ अफ्रीका ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीकी टीम पिछले 15 साल से भारतीय सरजमीं पर जीत हासिल नहीं कर सकी है। भारत में उनकी आखिरी जीत 2010 में आई थी। उसके बाद से दोनों टीमों के बीच भारत में 8 टेस्ट खेले गए, जिनमें से 7 में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

घरेलू मैदान पर भारत का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने अब तक घर पर कुल 19 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 11 में जीत हासिल की, 5 हारे और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। दोनों टीमों के बीच पिछली टेस्ट सीरीज 2023-24 में साउथ अफ्रीका में खेली गई थी, जो 1-1 से ड्रॉ रही थी। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या साउथ अफ्रीकी टीम 15 साल का सूखा खत्म कर पाएगी या भारत अपने घरेलू दबदबे को एक बार फिर कायम रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *