Bihar chunav : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक बुलाई है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) 4 अक्टूबर को पटना के ताज होटल में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और हम (HAM) प्रमुख जीतन राम मांझी की पार्टियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. बैठक में चुनाव की तैयारियों और आचार संहिता को लेकर चर्चा होने की संभावना है.