प्रशांत किशोर की जन सुराज ने जारी की 51 उम्मीदवारो की पहली सूची, जानें किस सीट पर कौन होगा उम्मीदवार

Jan suraaj party candidate list: चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान किया पटना स्थित शेखपुरा हाउस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की हालांकि इस दौरान प्रशांत किशोर खुद मौजूद नहीं थे.

इन प्रमुख नामों पर मुहर

जनसुराज ने कई चर्चित चेहरों को मैदान में उतारा है. समस्तीपुर की मोरवा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को अस्थावां सीट से मौका दिया गया है. इसके अलावा गोपालगंज से प्रीति किन्नर को भी पार्टी ने टिकट दिया है. प्रतिष्ठत गणितज्ञ के सी सिन्हा को पटना की कुम्हरार सीट से और पटना हाईकोर्ट से वकील वाईबी गिरी को सारण के मांझी से उम्मीदवार बनाया गया हैं.

किस जाती से कितने उम्मीदवार

जनसुराज के उम्मीदवारों के जाति समीकरण पर नजर डालें तो पार्टी ने सबसे अधिक EBC वर्ग से 17 उम्मीदवार उतारे हैं, इसके बाद ओबीसी से 11, अल्पसंख्यक समुदाय से 9, एससी/एसटी से 7 और सामान्य वर्ग से 7 प्रत्याशियों को टिकट दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में उम्मीदवारों की ओर से जारी की जाएगी उन्होंने कहा हर एक दिन के बाद लिस्ट जारी करते रहेंगे. 11 तारीख से चुनाव अभियान शुरू हो रहा है प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे,

विधानसभा सीट और उम्मीदवारों के नाम

1. वाल्मीकि नगर -दीर्घ नारायण प्रसाद, 2. लौरिया – सुनील कुमार, 3. हरसिद्धि (SC) – अवधेश राम, 4. ढाका – डॉ. लाल बाबू प्रसाद, 5. सुरसंड – उषा किरण, 6. रुन्नीसैदपुर – विजय कुमार साह, 7. बेनीपट्टी – मोहम्मद परवेज आलम, 8. निर्मली – राम प्रवेश यादव, 9. सिकटी – रागीब बबलू, 10.कोचाधामन – अबू ऐलन फारूक, 11. अमौर – अफरोज आलम, 12. बायसी – मो. शाहनवाज आलम, 13. प्राणपुर – कुणाल निषाद उर्फ सोनू निषाद, 14. आलमनगर – सुबोध कुमार सुमन, 15. सहरसा – किशोर कुमार, 16. सिमरी बख्तियारपुर – सुरेंद्र यादव, 17. महिषी – शमीम आलम, 18.दरभंगा ग्रामीण – शोएब खान, 19. दरभंगा शहरी – आर के मिश्रा, 20. केवटी – बिलटु सहनी, 21.मीनापुर – तेज नारायण सहनी, 22.मुजफ्फरपुर – डॉ अमित कुमार दास, 23. गोपालगंज- डॉ शशि शेखर सिन्हा, 24. भोरे(SC) – प्रीति किन्नर , 25.रघुनाथपुर – राहुल कीर्ति सिंह, 26. दौरांदा- सत्येंद्र कुमार यादव, 27. मांझी – वाई बी गिरी, 28.बनियापुर – श्रवण कुमार महतो, 29.छपरा – जय प्रकाश सिंह, 30.परसा – मूसहेबा महतो, 31.सोनपुर – चंदन लाल मेहता 32.कल्याणपुर (SC) – राम बालक पोवान, 33. मोरवा – जागृति ठाकुर , 34. मटिहानी – डॉ अरुण कुमार, 35. बेगूसराय- सुरेंद्र कुमार साहनी, 36. खगड़िया- जयंती पटेल, 37. बेलदौर- गजेंद्र कुमार सिंह , 38. परबत्ता – विनय कुमार वरुण, 39. पीरपैंती (SC) – घनश्याम दास, 40. बेलहर – बृजकिशोर पंडित, 41. अस्थावां – लता सिंह, 42. बिहारशरीफ – दिनेश कुमार 43. नालंदा- कुमारी पूनम सिन्हा, 44. कुम्हरार – के सी सिन्हा,45.आरा – डॉ विजय कुमार गुप्ता, 46. चेनारी (SC) – नेहा कुमारी ( नटराज), 47. करगहर – रितेश रंजन पांडे, 48. गोहा – सीताराम दुखारी, 49. नबीननगर – अर्चना चंद्रा , 50.इमामगंज (SC) – डॉ अजीत कुमार, 51. बोध गया (SC) – लक्ष्मण मांझी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *