नई दिल्ली। एक जर्मन कंपनी ‘बिली बॉय’ ने हाल ही में एक अनोखा ऐप लॉन्च किया है, जिसे कैमडोम (CAMDOM) नाम दिया गया है. इसे ‘Digital Condom’ कहा जा रहा है. इसका उद्देश्य यह है कि यौन संबंधों के दौरान आपकी अनुमति के बिना कोई वीडियो, ऑडियो, या तस्वीरें रिकॉर्ड न हो सकें. कंपनी का कहना है कि यह ऐप इस्तेमाल करना उतना ही आसान है जितना एक असली कंडोम का. इसकी टैगलाइन है,“As Easy As Using A Real Condom”
CAMDOM ऐप कैसे काम करता है?
Digital Condom आपके और आपके पार्टनर के स्मार्टफोन को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करता है. ऐप के जरिए आपके फोन का कैमरा और माइक ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे बिना आपकी अनुमति के कोई वीडियो या ऑडियो रिकॉर्ड नहीं हो सकता.
ऐप को एक्टिव कैसे करें?
दोनों पार्टनर अपने-अपने फोन को पास में रखें. ऐप में दिए गए वर्चुअल बटन को स्वाइप करके इसे चालू करें. यह आसपास मौजूद सभी ब्लूटूथ डिवाइस को स्कैन करके उनके कैमरे और माइक को बंद कर देता है. अगर कोई इस ऐप को बंद करने की कोशिश करता है, तो ऐप में अलार्म बजता है, जिससे आपको तुरंत पता चल जाएगा. जब आपको कैमरा या माइक फिर से चालू करना हो, तो ऐप में दिए गए अनब्लॉक बटन को 3 सेकंड तक दबाएं.
इसके बाद सभी डिवाइस ब्लॉक से बाहर हो जाएंगे.
Digital Condom के फायदे
- गैर-सहमति वाली रिकॉर्डिंग से सुरक्षा: यह ऐप आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखता है.
- आसान उपयोग: इसे चालू करना और बंद करना बेहद आसान है.
- अलार्म सुविधा: यदि कोई रिकॉर्डिंग करने की कोशिश करता है, तो आपको तुरंत पता चलता है.
- एक साथ कई डिवाइस पर काम: यह ऐप एक साथ कई डिवाइस के कैमरे और माइक को ब्लॉक कर सकता है.
क्यों बनाया गया Digital Condom ?
इसके डेवलपर फेलिप अल्मेडा ने कहा कि “आज स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं. लेकिन इन पर बहुत संवेदनशील डेटा होता है. बिना अनुमति के रिकॉर्डिंग से बचाने के लिए हमने यह ऐप बनाया है, जो आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है.”
CAMDOM इस्तेमाल करने में ध्यान रखने योग्य बातें
दोनों पार्टनर्स को ऐप अपने-अपने फोन पर इंस्टॉल करना होगा.ऐप के ब्लूटूथ कनेक्शन को एक्टिव रखना जरूरी है. ऐप सिर्फ ब्लूटूथ डिवाइस को ब्लॉक करता है, वाई-फाई कैमरा या अन्य तकनीकों पर काम नहीं करता.