CM नीतीश कुमार ने जनता से मांगा एक और कार्यकाल… वीडियो जारी कर किया भावुक अपील

CM Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने राज्य के मतदाताओं से एनडीए को एक और मौका देना की भावक अपील की है. उन्होंने अपने शासनकाल के रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला और बिहार के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

नीतीश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि जब उन्हें सत्ता मिली थी, तब बिहार की स्थिति बेहद खराब थी, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी, ओर बिहारी कहलाना भी अपमान की विषय माना जाता था. उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आते ही उन्होंने सबसे पहले कानून व्यवस्था में सुधार किया और बिहारी कहलाना अपमान की बात नहीं बल्कि सम्मान की बात है.

अपने व्यक्तिगत जीवन को राजनीति से अलग रखते हुए, स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया. उनकी प्राथमिकता हमेशा से बिहार का विकास रही हैं. उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है, जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, अगड़ी जाति, दलित और पिछड़ा वर्ग शामिल है. महिलाओं को विशेष रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कार्यो का भी उल्लेख किया है.

नीतीश कुमार ने अपने वीडियो के माध्यम से लोगो से अनुरोध किया कि उनके 20 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो को याद रखें और किसी भी भ्रम में न पड़े. उन्होने आश्वाशन दिया कि उन्हें एक और मौका दिया जाता है, तो बिहार को देश के शीर्ष राज्यों में शमिल करेंगे. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर एनडीए की सरकार बनाएँ, क्योंकि सिर्फ एनडीए ही बिहार का विकास कर सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *