पवन सिंह ने अपने नए गाने के जरिए गिनाई एनडीए की उपलब्धियां…!

Bihar assembly election 2025: बिहार विधान सभा चुनाव के 6 नवंबर को मतदान होने से ठीक पहले भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने एनडीए के प्रचार अभियान में धमाकेदार एंट्री की बीजेपी के नेता पवन सिंह ने अपने नए चुनावी गाने जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट हुई के जरिए पुरी राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

यह गाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को समर्पित किया है, गाने के रिलीज होते ही वायरल हो गया। गाने के बोल और पवन सिंह का दमदार अंदाज एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया जोश ले आया है। इस गाने में बिहार में हुए विकास कार्यो के बारे में जिक्र किया है, जैसे सड़कों का निर्माण, हर घर बिजली पहुंचाना और एनडीए सरकार की उपलब्धियां को बताया गया है।

पवन सिंह ने इस गाने के साथ स्पष्ट कर दिया कि वह पार्टी के एक निष्ठावान समर्थक है और एनडीए की जीत के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतर चुके हैं उनके प्रचार अभियान की शुरुआत 31 अक्टूबर से हुई, जहां उनके चाहने वालों की भारी भीड़ उमरी, इस गाने को चुनावी समर का नया एंथम बताया जा रहा है, जो मतदाताओं के बीच एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *