Vijay Hazare trophy: विजय हजारे ट्रॉफी को अक्सर घरेलू क्रिकेट का आईपीएल या मिनी वर्ल्ड कप कहा जाता है लेकिन 50 ओवर का यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट के लिए इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है या सिर्फ एक प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि बढ़ाते हुए अनुभवी खिलाड़ियों के लिए सपनों का एक सुनहरा मंच है.
यह टूर्नामेंट उन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान देता है जो अभी तक वहां पहुँच नही पाए हैं. इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन सीधे आईपीएल फ्रेंचाइजी और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचती हैं. टियर 2 टियर 3 शहरों के युवा क्रिकेटरों को मेट्रो शहरों की मजबूत टीमों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मौका देती हैं.
वही रणजी ट्रॉफी जहां धैर्य और तकनीक परखती है, विजय हजारे ट्रॉफी में तीव्र गति से रन बनाने और दबाव में गेंदबाजी करने की योग्यता को परखा जाता है. 50 ओवर का यह फॉर्मेट युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की बारीकियों से सामना कराता है. जहां नॉकआउट मैचों का तब ना हो उन्हें सीधे अंतरराष्ट्रीय दबाव के लिए तैयार करता है.
यह टूर्नामेंट केवल नए चेहरे के लिए ही नहीं बल्कि अनुभवी खिलाड़ियों के लिए उतना ही जरूरी है, जो राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह वापस बनाना चाहते हैं. बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि सीनियर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में बने रहने के लिए, खासकर 2027 वर्ल्ड कप जैसे बड़ी आयोजनों के लिए घरेलू क्रिकेट में भागीदारी देना अनिवार्य होगा.
सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए खेलने की सहमति दी है,कि वह अपने फार्म और फिटनेस को साबित कर सके.वही विराट कोहली की भागीदारी पर भी चर्चा बनी हुई है, जो इस टूर्नामेंट को बढ़ते महत्व को दर्शाता है. यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बीच लंबे अंतराल के बाद दिग्गजों को 50 ओवर फॉर्मेट के लिए मैच फिट बनाए रखेगा साथ ही वरिष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को सीख मिलेगी.
विजय हजारे ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी है यह नए सितारों को उभरने और अनुभवी खिलाड़ियों के पुनरागमन और बीसीसीआई के लिए भविष्य की भारतीय टीम की क्षमता को पहचानने का एक महत्वपूर्ण जरिया है.