Healthy lifestyle: अक्सर हमारे मन में यह सवाल उठता है कि हम अपने शरीर और मन को आखिर कैसे स्वस्थ रखें? वास्तव में स्वस्थ जीवन शैली कोई एक दिन में अपनाए जाने वाली आदत नहीं बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों का एक सफर है. इसमें सही खानपान, पर्याप्त विश्राम, नियमित योग और व्यायाम तनाव का प्रबंधन और सकारात्मक सोच यह सब एक साथ मिलकर जीवन को बेहतर बनाते हैं.
एक स्वस्थ व्यक्ति की पहचान उसके समग्र जीवन व्यवहार में छिपी होती है ऐसे व्यक्ति धूम्रपान और शराब से दूर रहता है,सही वजन बनाए रखना है, पौष्टिक भोजन लेता है, सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाता है और जीवन में काम तथा आराम के बीच संतुलन बनाए रखना है.
स्वस्थ जीवनशैली के लाभ
मानसिक शांति और सुखद अनुभूति
शरीर में ऊर्जा और सक्रियता
विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा
मजबूत प्रतिरोधक क्षमता
मोटापा, मधुमेह( diabetes), हृदय रोग, कैंसर, डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स, कमर दर्द आदि का जोखिम कम…
स्वस्थ जीवन जीने के आसान उपाय
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार असली स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारी का ना होना नहीं बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पूर्ण रूप से ठीक होना है. कुछ सरल आदतें अपना कर हम अपने जीवन शैली को बेहतर बना सकते हैं…
पौष्टिक भोजन (Nutritious food)
स्वस्थ भोजन वहां से है जिसमें प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट विटामिन और मिनरल संतुलित मात्रा में हो, सुबह का नाश्ता कभी स्किप न करे. रोज 2 से 3 सर्विंग फल और सब्जियां खाएं, दूध, दही, पनीर,छांच जैसी चीज अपने डाइट में शामिल करें. समय पर और हल्का भोजन करें आवश्यकता होने पर पौष्टिक सप्लीमेंट्स का प्रयोग कर सकते हैं.
नियमित व्यायाम और योगा (Regular exercise and yoga)
हर दिन काम से कम 30 मिनट व्यायाम करने से शरीर स्फूर्ति से भरपूर बन जाता है. योग मानसिक शांति तनाव कम करने और नींद सुधारने में मदद करता है.
प्रयाप्त नींद (getting enough sleep)
स्वस्थ रहने के लिए रोज 7 से 8 घंटे की नींद अत्यंत आवश्यक है यह शरीर के पुनर्विराम और मन के विश्राम के लिए बहुत जरूरी है.
धूम्रपान और शराब से दूरी(Abstinence from smoking and alcohol)
यह दोनों चीज शरीर के प्रतिरक्षा को कमजोर करती है और अनेके गंभीर रोगों का कारण बन सकती है इसे दूर रहकर आप अपने जीवन शक्ति को बेहतर बना सकते हैं.
सकारात्मक सोच और तनाव का प्रबंधन(Positive thinking and stress management)
ध्यान, गहरी सांस लेने की तकनीकी और अपने पसंदीदा कार्यो में समय बिताना, तनाव को काम करता है भावनात्मक रूप से हंसमुख रहना आपको हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखना है
स्वस्थ रहने के दैनिक दिनचर्या
सुबह का समय शांत होता है और जल्दी उठने से आपको स्वयं पर ध्यान देने का अवसर मिलता है. इससे दिन भर की उत्पादकता भी बढ़ती है. प्रतिदिन कुछ मिनट धूप में समय बिताना विटामिन डी प्राप्त करने का आसान तरीका है, यह हड्डियां त्वचा और प्रतिरक्षा प्रणाली (Defence system) के लिए लाभदायक है. जो कि शरीर का लगभग 70% भाग पानी है इसलिए हाइड्रेशन बेहद जरूरी है दिन भर थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पिएं, चाहे तो पानी पीने की याद दिलाने वाले ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं.
स्वस्थ रहने के लिए केवल नियमों का पालन करना नहीं बल्कि यह अपने शरीर और मन को महत्व देने की प्रक्रिया भी है. छोटी-छोटी आदतों में सुधार समय पर भोजन नियमित व्यायाम सकारात्मक सोच और पर्याप्त विश्राम यह सभी मिलकर हमें एक खुशियां हर और संतुलित जीवन की ओर ले जाती है.