Google Search 2025 : वर्ष 2025 में आपको किस काम के लिए गूगल की मदद लेनी पड़ी ? आपने ऐसा कब कब किया ? इस सवाल के जबाव के लिए गूगल ने अपने वार्षिक Year in Search 2025 डेटा जारी किया है, जिसमें यह साफ हो गया है कि इस साल लोगों की सर्च में खेल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), वैश्विक घटनाएँ और मनोरंजन का दबदबा रहा. दुनिया हो या भारत इन दोनों ही स्तरों पर अलग-अलग विषयों ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा जिज्ञासा जगाई.
दुनिया भर में क्या खोजा गया सबसे ज्यादा?
- Gemini रहा 2025 का सबसे चर्चित सर्च
2025 में वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा इंटरनेट ट्रेंड रहा Google का AI मॉडल Gemini. लोगों ने इसके नए अपडेट, फीचर्स, विवादों और इसके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारियों को लगातार सर्च किया. AI की बढ़ती लोकप्रियता और उपयोग को देखते हुए Gemini का नंबर-1 पर आना स्वाभाविक माना जा रहा है.
- खेल की ये बड़ी प्रतियोगिताएं ट्रेंड में
विश्वभर में इन टूर्नामेंटों ने भारी ट्रैफिक बटोरा. खासकर एशिया और यूरोप में फुटबॉल व क्रिकेट मैचों से जुड़े शेड्यूल, लाइव स्कोर और टीम विश्लेषण की खोजें बढ़ीं. इस साल सबसे ज्यादा FIFA Club World Cup,Asia Cup 2025 और ICC Champions Trophy 2025 के बारे में खोजा गया.
- वैश्विक राजनीति और घटनाएं
इस साल अमेरिका व यूरोप से जुड़े कई राजनीतिक विषय भी खोजों में ऊपर रहे, जिनमें Charlie Kirk और उससे जुड़े घटनाक्रम शीर्ष पर रहे. इसके अलावा सोशल मीडिया विवाद, पॉलिटिकल डिबेट्स और नीतियों पर चर्चा का इंटरनेट पर बड़ा असर दिखाई दिया.
भारत में 2025 में क्या सबसे ज्यादा सर्च हुआ?
2025 में भारत के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने मुख्य रूप से खेल, AI, मनोरंजन और राष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी खोजों में सबसे अधिक रुचि दिखाई.
- IPL रहा भारत का नंबर-1 सर्च
भारत में Indian Premier League (IPL) ने 2025 में गूगल पर सबसे ज़्यादा खोजे जाने का रिकॉर्ड बनाया. टीमों के बदलाव, मेगा-ऑक्शन, युवा खिलाड़ियों के उभरने और लगातार रोमांचक मैचों ने पूरे साल IPL को चर्चा में रखा.
- Google Gemini भारत में दूसरा सबसे लोकप्रिय सर्च
AI मॉडल Gemini न केवल दुनिया में बल्कि भारत में भी लोगों की जिज्ञासा का केंद्र रहा. इसके उपयोग, क्षमताओं, वर्ज़न अपडेट और हिंदी-सपोर्ट जैसी खबरों को लोगों ने जमकर गूगल किया.
- क्रिकेट के अन्य बड़े टूर्नामेंट
भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी एक बार फिर साबित हुई. इन तीन टूर्नामेंटों ने टॉप-10 में Asia Cup 2025,ICC Champions Trophy 2025 और Women’s Cricket World Cup जगह बनाई. यह पहली बार था जब महिला क्रिकेट से जुड़ी खोजों में इतना उछाल देखने को मिला.
- फिल्में और मनोरंजन में सैय्यारा सबसे आगे
2025 में फिल्मों की खोजों में बॉलीवुड फिल्म Saiyaara पूरे वर्ष ट्रेंड में रही. इसके अलावा OTT रिलीज़, बड़े स्टार्स की बायोपिक और नई फिल्मों के ट्रेलर भी लोगों के सर्च पैटर्न में शामिल रहे.
- राष्ट्रीय घटनाओं में Operation Sindoor चर्चा में
साल भर जिन राष्ट्रीय घटनाओं ने लोगों का ध्यान खींचा, उनमें Operation Sindoor शीर्ष रहा. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई इस कार्रवाई से जुड़े अपडेट, पृष्ठभूमि और विश्लेषण को लोग बड़ी संख्या में गूगल करते रहे.
क्या है Year in Search?
यह गूगल की वार्षिक रिपोर्ट है, जिसमें उन विषयों और सर्च टर्म्स को शामिल किया जाता है जिनमें साल के दौरान असामान्य रूप से भारी ट्रैफिक और रुचि वृद्धि दर्ज की गई. इसमें ऑल टाइम मोस्ट सर्च्ड चीज़ें नहीं होतीं, बल्कि साल भर के सबसे ट्रेंडिंग विषय शामिल होते हैं. 2025 में गूगल पर लोगों की रुचियों ने एक साफ पैटर्न दिखाया जिसमें टेक्नोलॉजी और AI का बोलबाला, खेलों में क्रिकेट और फुटबॉल की पकड़, मनोरंजन की बढ़ती डिजिटल पहुंच, और सामाजिक-राष्ट्रीय घटनाओं का तेज़ प्रभाव रहा. भारत हो या दुनिया 2025 इंटरनेट सर्च के मामले में तकनीक और खेल का ही रहा.