आज होगा विजेता का ऐलान, जानें कब और कहां देखें फिनाले, कितनी होगी प्राइज मनी?

Bigg Boss 19 Grand Finale: दर्शकों का लंबा इंतजार आज खत्म होने वाला है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले आज, 7 दिसंबर 2025 को प्रसारित किया जाएगा। कुछ घंटों में यह साफ हो जाएगा कि इस सीजन की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के हाथों में जाएगी।

टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में मुकाबला

फिनाले में पहुंचने वाले टॉप 5 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट,तान्या मित्तल,अमाल मलिक और प्रणित मोरे हैं. सोशल मीडिया पर इन पांचों को लेकर जमकर चर्चा हो रही है और फैंस लगातार वोटिंग ट्रेंड और सोशल मीडिया पोल के आधार पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर मान रहे हैं। हालांकि, आखिरकार असली फैसला आज रात फिनाले एपिसोड में सामने आएगा।

कहां और कब देखें ग्रैंड फिनाले?

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले दो प्लेटफॉर्म्स पर, जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा.ऑनलाइन दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं, जबकि टीवी दर्शकों के लिए कलर्स चैनल पर इसका प्रसारण होगा।

कितनी होगी प्राइज मनी?

आधिकारिक तौर पर प्राइज मनी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन एंटरटेनमेंट पोर्टल्स की रिपोर्ट्स के अनुसार विजेता को 50 लाख रुपये तक की इनामी राशि मिल सकती है। वहीं, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने शो में रहते हुए हर हफ्ते 17.5 लाख रुपये कमाए। 15 हफ्तों के हिसाब से उनकी कुल कमाई करीब 2.6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, उन्हें 14 लाख रुपये की कीमत वाली Citroen Aircross X कार भी मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *