2025 में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का जलवा…जानिए साल के सबसे वायरल भोजपुरी गानों की पूरी लिस्ट

Hottest Bhojpuri viral Songs : साल 2025 भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए बेहद खास साबित हो रहा है. इस साल एक के बाद एक ऐसे भोजपुरी गाने रिलीज हुए, जिन्होंने यूट्यूब, इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक शॉर्ट्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोरते हुए जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. बड़े सुपरस्टार्स से लेकर नए कलाकारों तक, सभी के गानों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. भोजपुरी गानों की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई गाने रिलीज के कुछ ही घंटों में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गए. आइए जानते हैं 2025 के उन भोजपुरी गानों के बारे में, जो इस साल सबसे ज्यादा वायरल रहे.

खेसारी लाल यादव के गानों का दबदबा

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर ट्रेंडिंग चार्ट पर छाए हुए हैं. उनका रोमांटिक सॉन्ग शाम है धुआं धुआं युवाओं के बीच खासा पसंद किया गया. वहीं डांस नंबर Hello Guys सोशल मीडिया रील्स का फेवरेट बन गया है. इसके अलावा छठ पूजा के मौके पर आया उनका गीत पटना के घाट नीक लागेला भी करोड़ों व्यूज़ के साथ लगातार ट्रेंड कर रहा है.

पवन सिंह और नीलकमल सिंह की भी रही धूम

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का गाना Operation Sindoor रोमांटिक थीम के साथ दर्शकों को खूब भाया. वहीं नीलकमल सिंह के गाने Badnaam Salai Ba और Lut Gayani Pyaar Mai ने खासकर युवाओं और डांस लवर्स के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की.

छठ स्पेशल गानों ने बनाया नया रिकॉर्ड

2025 में छठ पूजा के दौरान रिलीज हुए भोजपुरी गानों ने सोशल मीडिया पर नया इतिहास रच दिया. उगो हे सूरज देव…जैसे पारंपरिक छठ गीतों ने करोड़ों व्यूज़ पार कर लिए. वहीं खेसारी लाल यादव के अन्य छठ गीतों को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.

सोशल मीडिया रील्स की वजह से वायरल हो रहे गाने

इस साल कई भोजपुरी गाने खास तौर पर इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स की वजह से वायरल हुए. Garam Garam, Na Jeeb Tahra Bina, Bujala Karaibu Kahe और Lal Bindiya जैसे गानों पर लाखों रील्स बनाए गए, जिससे इनकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई.

नए साल से पहले वायरल हुआ ये भोजपूरी गीत….ओटीटी पर ट्रेंड कर रहा शिल्पी राज का नया गाना

क्यों ट्रेंड कर रहे हैं भोजपुरी गाने?

म्यूज़िक एक्सपर्ट्स की मानें तो भोजपुरी गानों की बढ़ती लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह है, दमदार म्यूजिक और लोक-फ्यूजन, आसान और कनेक्ट करने वाले बोल,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का बढ़ता प्रभाव और त्योहारों पर आधारित स्पेशल गाने, इन सभी कारणों से भोजपुरी म्यूजिक अब सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश और विदेशों में भी इसकी मजबूत पहचान बन रही है.

2025 भोजपुरी म्यूज़िक के लिए रहा यादगार

कुल मिलाकर साल 2025 भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए एक सुनहरा दौर साबित हो रहा है. लगातार रिलीज हो रहे हिट और वायरल गाने यह साफ संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में भोजपुरी गानों का क्रेज और भी बढ़ने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *