पहली बार देख भी ली तो फिर कभी नहीं होगी देखने की हिम्मत…छूट जाएगी हॉरर फिल्मों की लत

Mind Disturbing Movies : कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें देखने के बाद दर्शक सिर्फ डरते नहीं हैं, बल्कि लंबे समय तक बेचैनी, डर और असहजता महसूस करते हैं. ये फिल्में दिमाग में घर कर जाती हैं और कई बार लोग कहते हैं, काश ये फिल्म देखी ही न होती! ऐसी ही कुछ फिल्मों की सूची हाल ही में सामने आई है, जिन्हें देखने के बाद दर्शक मानसिक रूप से परेशान महसूस करते हैं. ये फिल्में सिर्फ हॉरर नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक डर, शरीर से जुड़ी भयावह कल्पनाएं और असहज सच्चाइयों को दिखाती हैं. मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों के मुताबिक, जब कोई फिल्म इंसान की सुरक्षा, भरोसे और शरीर से जुड़ी भावनाओं पर हमला करती है, तो उसका असर गहरा होता है. ऐसी फिल्में दिमाग में डर पैदा करती हैं, जो लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ता.

दोबारा फिल्म देखने की नहीं होगी हिम्मत

Traumatizing Movies List  : ये हैं वो फिल्में जो दर्शकों को कर देती हैं ट्रॉमा का शिकार

  • टस्क (Tusk – 2014)

यह फिल्म एक पॉडकास्टर की कहानी है, जो एक अजीब बूढ़े आदमी से मिलने जाता है और फिर उसकी जिंदगी एक डरावने सपने में बदल जाती है. फिल्म में इंसान को जबरन जानवर में बदलने की कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को अंदर तक हिला देती है. इस फिल्म की बॉडी हॉरर और मानसिक यातना लोगों को लंबे समय तक परेशान करती है.

  • मेगन इज़ मिसिंग (Megan Is Missing – 2011)

यह फिल्म दो किशोर लड़कियों की कहानी है जो सोशल मीडिया पर दोस्त बनाती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी एक खौफनाक मोड़ ले लेती है. फिल्म के आखिरी 20 मिनट इतने डरावने और सच्चाई के करीब हैं कि कई दर्शकों ने इसे देखकर मानसिक रूप से टूट जाने की बात कही है.

  • द ह्यूमन सेंटिपीड (The Human Centipede – 2009)

यह फिल्म एक पागल सर्जन की खौफनाक प्रयोगशाला की कहानी है. इसमें इंसानों पर किए गए ऐसे प्रयोग दिखाए गए हैं, जिन्हें देखकर लोग आंखें बंद करने पर मजबूर हो जाते हैं. इस फिल्म को दुनिया की सबसे डरावनी और घिनौनी फिल्मों में गिना जाता है.

  • रॉ (Raw – 2016)

यह फ्रेंच फिल्म एक शाकाहारी लड़की की कहानी है, जो मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मांस खाने लगती है और फिर उसकी जिंदगी बदल जाती है. धीरे-धीरे यह कहानी इंसान की भूख, लालच और हिंसा को ऐसे दिखाती है कि दर्शक खुद को असहज महसूस करने लगते हैं.

  • ऑडिशन (Audition – 1999)

पहले यह फिल्म एक प्रेम कहानी जैसी लगती है, लेकिन अचानक कहानी ऐसी मोड़ लेती है कि दर्शक सन्न रह जाते हैं. फिल्म का अंतिम हिस्सा इतना डरावना है कि इसे हॉरर सिनेमा के इतिहास की सबसे खौफनाक फिल्मों में गिना जाता है.

  • मदर! (Mother! – 2017)

यह फिल्म सीधे डराने की बजाय दिमाग को उलझा देती है. एक सामान्य परिवार की कहानी धीरे-धीरे अराजकता और हिंसा में बदल जाती है. फिल्म में प्रतीकात्मकता और मानसिक दबाव दर्शकों को बेचैन कर देता है.

इन फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

इन फिल्मों की खास बात यह है कि ये सिर्फ डर नहीं दिखातीं, बल्कि इंसान की कमजोरियों, डर और मानसिक सीमाओं को छूती हैं. यही वजह है कि इन्हें देखने के बाद लोग लंबे समय तक सामान्य महसूस नहीं कर पाते. इन फिल्मों में हिंसा, मानसिक यातना और असहज दृश्य हैं. कमजोर दिल वालों और संवेदनशील दर्शकों के लिए इन्हें देखना मानसिक रूप से नुकसानदायक हो सकता है. यह भी पढ़ें: ओटीटी पर होगा इस साल होगा मेगा धमाका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *