Government job : बिहार में सरकारी नौकरी का नया इश्तेहार…15 हजार से अधीक पदों पर होगी भर्ती

Bihar Government job : विजय कुमार सिन्हा के पास राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी भी है और वे विभागीय सुधारों को लेकर लगातार सक्रिय हैं. जमीन सर्वेक्षण से जुड़े मामलों से लेकर अन्य प्रशासनिक समस्याओं तक वे सीधे निगरानी कर रहे हैं. साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है. विभाग में रिक्त पदों को भरने की दिशा में भी तेजी लाई गई है.

16,584 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज

इसी क्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई है. उपमुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि एनडीए सरकार रोजगार के अवसरों का विस्तार कर रही है. विभाग में कुल 16,584 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया गया है. इनमें 8,051 पद राजस्व कर्मचारी के हैं, जबकि 765 पद अमीन के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा अन्य विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी.

जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बहाली से भूमि प्रबंधन और राजस्व सेवाओं को मजबूती मिलेगी. साथ ही आम जनता को समय पर, बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी. उन्होंने इसे राज्य में रोजगार विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया.रविवार को उन्होंने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. इस दौरान क्षेत्र तथा आसपास के जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने शिकायतों के पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *