बिहार में पांचवे सीट की लड़ाई…राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन इन लोगों ने भरा पर्चा

Bihar Rajya Sabha Election : बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन था. इस दौरान मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने स्वयं राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है. मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष Nitin Nabin और नेता Shivesh Ram ने भी नामांकन किया. वहीं, जेडीयू की ओर से Ramnath Thakur ने भी राज्यसभा के लिए पर्चा भरा.एनडीए गठबंधन ने राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं.

सभी पांच सीट पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार

गठबंधन के तहत दो-दो सीटें जेडीयू और बीजेपी को मिली हैं, जबकि एक सीट Rashtriya Lok Morcha के खाते में गई है. पार्टी की ओर से Upendra Kushwaha ने भी नामांकन दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे. इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच अहम मुलाकात हुई. बैठक में बीजेपी नेता नितिन नवीन और बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Choudhary भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में बिहार में एनडीए के अगले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई.

A. D. Singh ने किया विपक्ष से नामांकन

वहीं, विपक्षी दल Rashtriya Janata Dal की ओर से A. D. Singh ने नामांकन किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav, Bhola Yadav समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *