धुरंधर 2 ने रिलीज़ से पहले ही मचाया धमाल…एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर काट रहा बवाल

Dhurandhar 2 : 19 मार्च को रिलीज़ होने जा रही फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है. एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े इस फिल्म के लिए जबरदस्त दर्शक उत्साह का संकेत दे रहे हैं.

भारत में पेड प्रीव्यू की धूम

ट्रेड वेबसाइटों के अनुसार, भारत में 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू के लिए अब तक लगभग 1.5 लाख टिकट बिक चुके हैं. इन टिकटों से करीब ₹20 करोड़ की कमाई हो चुकी है. अगर इसमें ब्लॉक बुकिंग से जुड़े लगभग ₹6 करोड़ भी जोड़ दिए जाएं, तो कुल एडवांस कलेक्शन ₹26 करोड़ के आसपास पहुंच जाता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेड प्रीव्यू के जरिए ही फिल्म ₹30–35 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है.

फिल्म का क्रेज़ सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. अमेरिका में भी धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग काफी मजबूत बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेड प्रीव्यू के लिए वहां लगभग $1.12 मिलियन (करीब ₹9.29 करोड़) की टिकट बिक्री हो चुकी है. वहीं ओपनिंग वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग $2.16 मिलियन (करीब ₹19.84 करोड़) तक पहुंच गई है.

ओपनिंग डे पर बड़े कलेक्शन की उम्मीद

ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो धुरंधर 2 अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड के दौरान टॉप भारतीय फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है. साथ ही फिल्म के पहले दिन ₹100–150 करोड़ तक का कलेक्शन करने की संभावना भी जताई जा रही है. रिलीज़ से पहले ही मिल रहे इस शानदार रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शकों के बीच धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *