राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर के कोचिंग में किसको कितना नंबर..? दोनों के करियर में कैसा भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन

Indian cricket coaching : भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ऐसे व्यक्ति है जिनके नाम बतौर खिलाड़ी और कोच ICC टूर्नामेंटों में सफलता का खिताब है. हालंकि उनके कार्यकाल को लेकर खेल विशेषज्ञों और फैंस के बीच अलग-अलग राय है. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें 2027 तक जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें कई बड़े ICC टूर्नामेंट शामिल हैं. इससे पहले उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने महत्वपूर्ण ICC टूर्नामेंटों में सफलता हासिल की है, हालांकि इसका श्रेय वो टीम के सामूहिक प्रदर्शन को देते हैं. इन सब के बीत उनकी तुलना पुर्व कोच राहुल द्रविड़ से भी हो रही है. दोनों के कोचिंग में कौन बेस्ट है इसको लेकर गुगल पर सवाल किए जा रहे.

टीम प्रदर्शन और खिलाड़ियों का योगदान

2026 में टीम को ICC टूर्नामेंट में सफलता दिलाने वाले गंभीर पहले भारतीय कोच है जिनके कोचिंग में टीम ने घर में सफलता पाई. हालांकि टी20 विश्व कप में टीम की जीत को एक कलेक्टिव एफर्ट है. कुछ मैचों में संजू सैमसन के प्रदर्शन ने खास ध्यान खींचा, वहीं ईशान किशन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भी अहम योगदान दिया. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही. विश्लेषकों का कहना है कि भारतीय टीम की हालिया सफलता केवल किसी एक खिलाड़ी या कोच की वजह से नहीं, बल्कि पूरे स्क्वाड की सामूहिक मेहनत का परिणाम है.

गंभीर बनाम राहुल कोचिंग तुलना

पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के दौर में भारत ने 2023 वनडे विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि दोनों फाइनल में हार को कुछ लोग निराशाजनक मानते हैं, लेकिन टीम का वहां तक पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि माना गया. टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन द्रविड़ के समय इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे मुश्किल दौरों पर प्रतिस्पर्धी रहा. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि गंभीर को टेस्ट टीम के साथ स्थिर सफलता हासिल करने में अभी समय लग सकता है. टीम में बदलाव का दौर भी महत्वपूर्ण कारक रहा है. खेल विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि वर्तमान और पूर्व दोनों कोचिंग दौर की अपनी-अपनी चुनौतियां और उपलब्धियां रही हैं. गंभीर के कोचिंग काल में सीमित ओवरों की तुलना में टेस्ट क्रिकेट में निरंतर सफलता हासिल करना अभी भी भारत के लिए चुनौती बना हुआ है. कुछ सीरीज ड्रॉ या करीबी मुकाबले में खत्म जरूर हुईं, लेकिन टीम को अभी टेस्ट फॉर्मेट में और सुधार की जरूरत है.

भविष्य की चुनौतियां और लक्ष्य

गंभीर के कार्यकाल में आने वाले वर्षों में कई बड़े टूर्नामेंट हैं, जिनमें आगामी वनडे विश्व कप और लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 जैसे आयोजन शामिल हैं. टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता हासिल करना बताया जा रहा है. खेल विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य मजबूत नजर आता है, लेकिन निरंतर प्रदर्शन और सही टीम संयोजन ही असली परीक्षा होगी. फैंस की नजर अब इस पर है कि आने वाले ICC टूर्नामेंटों में टीम इंडिया किस तरह का प्रदर्शन करती है और क्या वह अपनी हालिया सफलता को बरकरार रख पाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *