चिपचिपे चावल से हैं परेशान…जानिए प्रेशर कुकर में परफेक्ट चावल बनाने के आसान टिप्स

Rice cooking techniques : अक्सर घर में चावल बनाते समय लोग इस परेशानी का सामना करते हैं कि चावल या तो चिपचिपे हो जाते हैं या फिर ठीक से पक नहीं पाते. ऐसे में कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप प्रेशर कुकर में बिल्कुल खिले-खिले और स्वादिष्ट चावल बना सकते हैं.

सही चावल का चुनाव है जरूरी

अच्छे चावल के लिए सही किस्म चुनना बहुत जरूरी है. रोजाना खाने के लिए मीडियम या लॉन्ग ग्रेन राइस बेहतर रहता है, जबकि ज्यादा खिले चावल के लिए पुराना बासमती चावल अच्छा विकल्प माना जाता है.

चावल को अच्छी तरह धोएं

चावल पकाने से पहले उसे 2–3 बार साफ पानी से धोना चाहिए. इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चावल आपस में चिपकते नहीं हैं.

भिगोकर पकाने से मिलेगा बेहतर रिजल्ट

चावल को 15–20 मिनट तक भिगोकर रखने से दाने बराबर पकते हैं और टूटते नहीं हैं. यह तरीका खासकर बासमती चावल के लिए बेहद फायदेमंद है.

पानी का सही अनुपात रखें

चावल बनाने में पानी की मात्रा का सही होना बेहद जरूरी है. सामान्य चावल के लिए1 कप चावल में 2 कप पानी लें और बासमती चावल के लिए 1 कप चावल में 1.5–1.75 कप पानी लें. ज्यादा पानी डालने से चावल गीले और चिपचिपे हो सकते हैं.

थोड़ा तेल या नींबू का रस डालें

चावल पकाते समय थोड़ा सा घी या तेल डालने से दाने अलग-अलग रहते हैं. वहीं, कुछ बूंदें नींबू का रस डालने से भी चावल ज्यादा खिले बनते हैं.

कुकर में कितनी सीटी लगाएं

प्रेशर कुकर में चावल बनाते समय ज्यादा सीटी लगाना सही नहीं है. सामान्य चावल 1–2 सीटी में पक जाती है और बासमती चावल के लिए 1 सीटी से ज्यादा नहीं लगाएं. इसके बाद गैस बंद करके प्रेशर को अपने आप निकलने दें.

तुरंत न चलाएं चावल

कुकर खोलने के बाद चावल को तुरंत न चलाएं. 5 मिनट रुकने के बाद हल्के हाथ से फोर्क की मदद से चलाएं, इससे दाने टूटते नहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *