बिहार में सत्ता परिवर्तन से पहले..नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक पर नजर, जाते जाते क्या फैसला करेंगे मुख्यमंत्री ?

Bihar cabinet meeting : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसे लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह बैठक उनके मौजूदा कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक हो सकती है. बैठक मुख्य सचिवालय में आयोजित होगी, जिसमें सभी मंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल रहेंगे. माना जा रहा है कि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है. हाल ही में Nitish Kumar राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. इसके बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया है. जानकारी के अनुसार, वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं. इसके बाद उनकी मुलाकात Narendra Modi और Amit Shah से होने की संभावना जताई जा रही है.

सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज

बिहार में संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. सूत्रों के अनुसार, एनडीए के भीतर नई रणनीति पर काम चल रहा है और मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे की तलाश हो रही है. इस रेस में भाजपा के कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें Samrat Choudhary, Nityanand Rai, Dilip Jaiswal और Vijay Kumar Sinha शामिल हैं. हालांकि, अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कब मिल सकता है नया मुख्यमंत्री?

सूत्रों के मुताबिक, Nitish Kumar 13 अप्रैल के आसपास मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद 14 अप्रैल को एनडीए की बैठक में नए नेता का चयन संभव है. ऐसी भी चर्चा है कि 16 अप्रैल के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है. फिलहाल इन सभी अटकलों पर आधिकारिक बयान का इंतजार है, लेकिन राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *