नीतीश के बाद बिहार के चौधरी होंगे सम्राट..! बीजेपी ने चुना विधायक दल का नेता, कल होगा शपथ ग्रहण

Samrat Choudhary : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है.

बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए

बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को दल का नेता चुन लिया गया है और वे बिहार के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं. NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा होने की संभावना है. शपथग्रहण समारोह 15 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित किया जाएगा. विधायक दल की बैठक में विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा. जिसे सहमती मिली.

नीतीश कुमार का इस्तीफा

इससे पहले नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी,नीतीश कुमार और विजय चौधरी एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब राज्य की जिम्मेदारी नई सरकार संभालेगी और उन्हें उनका पूरा सहयोग रहेगा. उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा और विकास के कार्य जारी रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *